फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद Update: मुठभेड़ में मारे गए चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 07 Dec 2019 03:11 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की टीम तेलंगाना पहुंच गई है - फोटो : ANI
विज्ञापन

हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक के साथ हैवानियत करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार दिया। जहां कुछ लोगों ने पुलिस कार्रवाई की सराहना की वहीं कुछ ने इसपर सवाल खड़े किए हैं। इसी बीच राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की टीम हैदराबाद पहुंच गई है। टीम पहले एनकाउंटर स्थल पर जाएगी और इसके बाद महबूबनगर के सरकारी अस्पताल, जहां आरोपियों के शवों को रखा गया है।

विज्ञापन

   

केंद्र ने मांगी रिपोर्ट

केंद्र सरकार ने हिरासत में हुई मुठभेड़ पर तेलंगाना सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। संसद के सत्र में जवाबदेही सुनिश्चित करने और मामले की संवेदनशीलता के चलते सरकार तथ्यों के साथ पूरी तैयारी रखने के लिए मामले पर पैनी निगाह बनाए हुए है। 

पुलिस पर कैसे कर सकते हैं विश्वास

कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने तेलंगाना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को तेलंगाना मुठभेड़ को लेकर पत्र लिखा है। उनमें से एक संध्या रानी ने कहा, 'महिला के साथ दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या कर दी गई। हम असली अपराधियों के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग करते हैं। लेकिन यह तय करना जल्दबाजी होगी कि वे ही अपराधी थे। हम पुलिस पर कैसे विश्वास कर सकते हैं?'


आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप में चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिन्हें पिछले महीने एक महिला पशु चिकित्सक के साथ कथित बलात्कार और हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307, 176 और भारतीय शस्त्र अधिनियम के संबंधित अनुभागों के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह एफआईआर शुक्रवार को दर्ज की गई है। 

पुलिसकर्मियों के पोस्टर को दूध से नहलाया 

कर्नाटक के कलबुर्गी में वीरशैव महा सभा युवा घटक और कलबुर्गी नागरिक वेदिके ने साइबराबाद पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार और दूसरे पुलिसकर्मियों के पोस्टर को दूध से नहलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन





और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें