पीएम नरेंद्र मोदी के सामने एक बच्ची द्वारा 'एगिरी नंदिनी स्तोत्रम' का पाठ सुनाने वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है। पीएम मोदी ने 12 अप्रैल को गुजरात में जिला पंचायत सदस्यों से मुलाकात की थी और इस वीडियो को पूर्व मंत्री अरविंद लिंबावली ने ट्विटर पर साझा किया है।
विज्ञापन
गुजरात की एक छोटी लड़की ने पीएम मोदी को एगिरी नंदिनी स्तोत्रम का पाठ करके सुनाया। नरेंद्र मोदी इससे प्रभावित हुए नहीं रह सके और बच्ची को खूब शाबाशी दी। पीएम मोदी वर्तमान में अपने गृह राज्य गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने मंगलवार को जामनगर में डब्ल्यूएचओ ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन (जीसीटीएम) की आधारशिला रखी थी। इसके अलावा बनासकांठा जिले के देवदार में एक नए डेयरी परिसर और आलू प्रसंस्करण संयंत्र का उद्घाटन किया था।