फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bypoll: पंजाब और पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव के लिए 10 कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची जारी, खरगे ने दी मंजूरी

Tue, 22 Oct 2024 11:11 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bypoll: कांगेस ने पंजाब और पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनावों के लिए 10 सदस्यों की सूची जारी की है। मल्लिकार्जुन खरगे ने लिस्ट पर मुहर लगाई है। 
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : X @INCIndia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब और पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनावों के लिए कांग्रेस ने सदस्यों को पार्टी उम्मीदवार के रूप में नामित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सदस्यों के नाम पर मुहर लगाई है। बता दें कि इन सभी 10 सीटों पर 13 नवंबर को मतदान और मतगणना 23 नवंबर को होगी।
विज्ञापन

 
एक नजर पंजाब पर
कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के लोकसभा सदस्य चुने जाने के बाद कांग्रेस ने पंजाब की गिद्दड़बाहा विधानसभा सीट से प्रदेश उनकी पत्नी अमृता वडिंग को चुनावी मैदान में उतारा है। यह सीट वडिंग के लोकसभा सदस्य चुने जाने के कारण खाली हुई है। इसके साथ ही पंजाब की बरनाला सीट से कुलदीप सिंह ढिल्लो, डेरा बाबा नानक से जतिंदर कौर और चब्बेवाल से पार्टी ने रंजीत कुमार को टिकट दिया है।

पंजाप में कांग्रेस का दाव
कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल की सिताई विधानसभा सीट से हरिहर रॉय सिन्हा, मदारीहाट से विकास मेरी, नैहाटी से परेश सरकार, हरोरा से हबीब रजा चौधरी, मेदिनीपुर से श्यामल कुमार घोष और तालडांगरा से तुषारकांति सन्नीग्राही को उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें