फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह: अमेरिका-इस्राइल की तरह दुश्मन को घर में घुस कर मार रहा भारत, राजनीतिक स्थिरता के कारण हुआ संभव 

Sat, 04 Dec 2021 12:05 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गृहमंत्री ने कहा कि 2014 में देश को राजनीतिक स्थिरता हासिल हुई है। उसके बाद से देश को वैश्विक स्वीकार्यता भी मिल रही है।
विज्ञापन
गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को एक समिट के दौरान कहा कि कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद वहां पर पर्यटन और निवेश बढ़ा है। कश्मीर के लोग शांति और सुरक्षा के बीच रह रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी को सफलमा पूर्वक दूर किया। उन्होंने अपने सभी संसाधनों का बेहतर तरीके से उपयोग किया। 

विज्ञापन


अब दुश्मन को उसके घर में मार रहा भारत
गृह मंत्री ने कहा कि भारत अब उन देशों में शामिल है जो दुश्मनों को उन्हीं की भाषा में मुंहतोड़ जवाब देता है। सीमा पार से फैलाए जा रहे आतंक को अब भारत उनके घर में जाकर खत्म करता है। अब हम सर्जिकल स्ट्राइक कर दुश्मन को करारा जवाब देते हैं। यह कारनामा अब तक अमेरिका और इस्राइल ही करते थे, लेकिन अब हम भी ऐसा करने में सक्षम हैं। उन्होंने आगे कहा कि धारा 370 हटाने और आतंकवाद पर लगाम लगाने के बाद कश्मीर अब धीरे-धीरे देश के साथ एकता के साथ खड़ा हो रहा है, वह राज्य अब सामान्य हो रहा है। 

गृहमंत्री ने कहा कि 2014 में देश को राजनीतिक स्थिरता हासिल हुई है। उसके बाद से देश को वैश्विक स्वीकार्यता भी मिल रही है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि अब स्थित सरकार है। पहले देश में लंबे समय तक गठबंधन की सरकारों का दौर था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें