फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: ओमिक्रॉन खतरे के बावजूद भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच होगी टेस्ट और वनडे सीरीज, टी-20 सीरीज बाद में

Sat, 04 Dec 2021 12:01 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बीसीसीआई ने भारत के आगामी दक्षिण अफ्रीका दौरे को लेकर बयान दिया है। सचिव जय शाह ने कहा कि टीम इंडिया टेस्ट और वनडे सीरीज खेलने के लिए दक्षिण अफ्रीका जाएगी। जबकि, चार टी-20 मैचों की सीरीज का आयोजन बाद में किया जाएगा। 
विज्ञापन
भारतीय टीम - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीसीसीआई ने भारत के आगामी दक्षिण अफ्रीका दौरे को लेकर बयान दिया है। सचिव जय शाह ने कहा कि भारतीय टीम टेस्ट और वनडे सीरीज खेलने साउथ अफ्रीका जाएगी। जबकि चार टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का आयोजन बाद में किया जाएगा। 

विज्ञापन


बीसीसीआई ने क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका को दी जानकारी

सचिव जय शाह ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कि बीसीसीआई ने क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका को अपने फैसले अवगत कर दिया है कि भारतीय टीम तीन टेस्ट और तीन वनडे मैच खेलने के लिए दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी। जबकि टी-20 सीरीज बाद में खेली जाएगी। 

17 दिसंबर से खेला जाएगा पहला टेस्ट

भारत औऱ दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकबला 17 दिसंबर से जोहांसबर्ग में खेला जााएगा। वहीं, दूसरा टेस्ट 26 दिसंबर और तीसर मुकाबला तीन जनवरी से होगा। जबकि, एकदिवसीय सीरीज के मैच 11, 14 और 16 जनवरी को खेले जाएंगे।
विज्ञापन


कई दिनों से बरकरार था असमंजस

साउथ अफ्रीका में कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले मिलने के बाद भारत इस दौरे को लेकर कई दिनों से असमंजस की स्थिति थी। कुछ दिनों पहले बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा था कि यह दौरा एक हफ्ते की देरी से हो सकता है। बीसीसीआई अधिकारी ने यह भी कहा था कि खिलाड़ियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सर्वोपरि है। वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई में खेले जाने वाले दूसरे मैच की पू्र्व संध्या पर विराट कोहली ने कहा था कि आने वाले कुछ दिनों में दक्षिण अफ्रीका दौर के लेकर तस्वीर साफ हो जाएगी। फिलहाल भारत की ए टीम इन दिनों दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें