मुंबई में एक स्क्रैप गोदाम में लगी आग
- फोटो : ANI
महाराष्ट्र के मुंबई में एक गोदाम में आग लगने की सूचना है। मानखुर्द-घाटकोपर लिंक रोड पर मंडला में एक स्क्रैप गोदाम में आग लग गई। दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग पर काबू पाने की कोशिशें की जा रही हैं।
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को यहां मानखुर्द इलाके में एक स्क्रैप गोदाम में आग लग गई। आग स्क्रैप सामग्री और अपशिष्ट तेल ड्रमों तक ही सीमित थी। उन्होंने कहा कि दमकल विभाग की पांच गाड़िया मौके पर मौजूद हैं।
अधिकारी ने आगे कहा कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।