उद्योगपति विजय माल्या ने मीडिया में आ रही उनकी खबरों के मद्देनजर एक धमकीभरा ट्वीट किया है। इस ट्वीट में माल्या ने मीडिया प्रमुखों को सीधे तौर पर धमकी दी है कि अगर वे टीआरपी के लिए उनके निशाना बनाएंगे तो वे उनकी पोल खोल देंगे।
एक ओर विजय माल्या के देश से बाहर चले जाने की वजह से केंद्र सरकार घिरती नजर आ रही है वहीं दूसरी ओर मीडिया में लगातार उनकी खबरों को दिखाया जाना माल्या को रास नहीं आ रहा। इसका अंदाजा माल्या के नए ट्वीट से लगाया जा सकता है। माल्या ने ट्वीट में लिखा, 'मीडिया के प्रमुखों को कई सालों तक उन्होंने जो मदद और सुविधाएं मुहैया कराई थी उसे नहीं भूलना चाहिए। उनके पास इसके दस्तावेज हैं। अब टीआरपी के लिए झूठ बोल रहे हैं।'
The editor of Times Now needs to be in prison clothes and eat prison food for libel, deceit, slander and absolutely sensational lies.
— Vijay Mallya (@TheVijayMallya) March 10, 2016
विजय माल्या
- फोटो : Getty Images
माल्या के इस ट्वीट से यह साफ है कि वे मीडिया में उनको लेकर आ रही उनके खबरों से काफी नाराज हैं। उन्होंने बाकायदा कई मीडिया चैनलों पर निशाना भी साधा है। माल्या ने टाइम्स नाउ चैनल के संपादक को आड़े हाथों लिया।
माल्या ने लिखा, 'टाइम्स के संपादक उनके आरोपों, धोखे, बदनाम करने और सनसनीखेज झूठों के लिए जेल के कपड़ो में होना चाहिए।'
The editor of Times Now needs to be in prison clothes and eat prison food for libel, deceit, slander and absolutely sensational lies.
— Vijay Mallya (@TheVijayMallya) March 10, 2016
अपनी सफाई में उन्होंने लिखा कि वे भारतीय न्यायिक व्यवस्था का पूरा सम्मान करते हैं, इसमें मीडिया ट्रायल की जरूरत नहीं है।