कारोबारी विजय माल्या पर भारतीय बैंकों का 9 हजार करोड़ से ज्यादा बकाया है। उन्हें उम्मीद थी कि माल्या उनके पैसे लौटाएंगे लेकिन ऐसा करने से पहले ही माल्या देश छोड़कर फरार हो गए।
माल्या ने 2 मार्च को दिन में करीब 1.30 बजे जेट एयरवेज की दिल्ली-लंदन फ्लाइट पकड़ी और देश से बाहर चले गए। एक बड़े सरकारी अधिकारी के मुताबिक फ्लाइट नंबर 9डब्ल्यू 122 से माल्या लंदन रवाना हो गए।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक जिस समय माल्या लंदन रवाना हुए उनके साथ एक महिला भी थी। वह भी माल्या के साथ प्रथम श्रेणी की फ्लाइट से लंदन गई। इस दौरान माल्या खाली हाथ नहीं थे बल्कि उनके पास बहुत सारा सामान था।
सूत्रों के मुताबिक माल्या के पास सात बड़े बैग थे। माल्या और उनकी महिला मित्र को फर्स्ट क्लास फ्लाइट के दौरान दूसरे यात्रियों की तरह ही सुविधाएं दी गई।