एक जून से 31 जुलाई तक देश के उत्तर, दक्षिण और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में एक तिहाई तक कम बारिश दर्ज की गई है। महाराष्ट्र और राजस्थान ऐसे बड़े राज्य हैं, जहां सामान्य से अधिक बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार देश में नौ प्रतिशत कम बारिश इस दौरान दर्ज हुई। जुलाई के आखिरी हफ्ते में देश में औसतन 67.5 मिमी बारिश होती है, इस बार यह 96 मिमी दर्ज हुई। कम बारिश की वजह से 12 राज्यों में मानसून अभावग्रस्त श्रेणी में रखा गया है। 22 राज्यों में सामान्य बारिश दर्ज हुई।
अगस्त-सितंबर में सामान्य, अगले दो हफ्ते चरम पर मानसून
विभाग का अनुमान है कि अगस्त व सितंबर में मानसून सामान्य रहेगा। विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय मोहापात्रा के अनुसार अगले दो हफ्ते में अच्छी बारिश होगी। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से ऐसा होगा।