शहर के एक स्कूल में 11वीं कक्षा की दो छात्राएं समलैंगिक शादी की जिद पर अड़ गई हैं। दोनों पक्की दोस्त हैं। एक पेंट शर्ट पहनती है तो दूसरी सूट सलवार। साथ जीने-मरने की कसम खा ली है। कह रही हैं कि अब एक-दूसरे के बिना नहीं जी पाएंगी। परिजनों के लाख समझाने पर भी नहीं मानीं तो मामला महिला थाने के बाद चाइल्ड लाइन केयर पहुंच गया। जहां शुक्रवार को दोनों काउंसिलिंग की गई।
पुलिस के अनुसार टीपी नगर थाना क्षेत्र निवासी दोनों किशोरियां काफी समय से साथ ही पढ़ रही हैं। उनकी दोस्ती इस हद तक बढ़ गई कि दोनों एक-दूसरे को जी जान से चाहने लगी। यह प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि दोनों ने आपस में शादी कर पूरा जीवन एक साथ बिताने का फैसला कर लिया।