फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: गुजरात विधानसभा में घुसा तेंदुआ कब्जे में आया, 100 लोगों की टीम जुटी थी ऑपरेशन में

Mon, 05 Nov 2018 10:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

गांधीनगर में स्थित गुजरात विधानसभा में एक तेंदुआ घुसने की वजह से हड़कंप मच गया था। उसे कब्जे में ले लिया गया है। विधानसभा में उसे पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए गए थे। 100 लोगों की टीम उसे पकड़ने में जुटी हुई थी। तेंदुए के कारण सचिवालय का कामकाज रुक गया था।

विज्ञापन


जिस सचिवालय में यह तेंदुआ घुसा था वहां सभी मुख्य सचिव और मंत्री बैठते हैं। इसके अलावा सचिवालय में मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का भी कार्यालय है। पहले ही यह आशंका जताई गई थी कि तेंदुए को पकड़ने का ऑपरेशन दोपहर चक चल सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


तेंदुआ गेट नंबर सात से इस सचिवालय के अंदर घुसा था। सुरक्षा के मद्देनजर सचिवालय में लोगों की आवाजाही रोक दी गई थी। सचिवालय के अंदर किसी को भी जाने की इजाजत नहीं थी। 
रिपोर्ट्स के अनुसार तेंदुए ने रात के 2 बजे सचिवालय परिसर में प्रवेश किया था। उसे पकड़ने के लिए कई जगहों पर बेहोशी की दवाई और पिंजरे लगाए गए थे।



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें