फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसान जीत के लिए भी तरसती नजर आई टीम इंडिया, अब गलतियों पर रोहित शर्मा ने कही यह बात

Mon, 05 Nov 2018 09:48 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में जीत से पहले भारत के सामने आई मुश्किल स्थिति पर कप्तान रोहित शर्मा ने रविवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वे गलतियों से सीखेंगे।

विज्ञापन


वेस्टइंडीज की ओर से बनाए गए कुल 110 रनों के बाद भारत आठवें ओवर में 45 रन पर चार विकेट खोकर संघर्ष कर रहा था। हालांकि, बाद में दिनेश कार्तिक ने मोर्चा संभाला और केएल राहुल एवं पहला मैच खेल रहे क्रुणाल पंड्या के साथ मिलकर भारतीय टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन


रोहित ने कहा, ‘हम जानते थे कि वेस्टइंडीज की ओर से बनाए गए रनों का पीछा करना आसान नहीं है। उम्मीद है कि हम इन गलतियों से सीखेंगे।’

रोहित शर्मा भी इस मैच में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। महज छ रन बनाकर उन्हें विंडीज के युवा पेसर ओशने थॉमस ने अपना शिकार बना लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें