बैठक ऐसे समय हुई, जब मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के हालिया विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस ने तेलंगाना में जीत दर्ज की है। चुनावी हार के बाद ‘इंडिया’ गठबंधन के कुछ घटक दलों ने कांग्रेस पर सवाल खड़े किए थे।
विपक्षी गठबंधन के घटक दलों के बीच बुधवार को अहम बैठक हुई। इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) के 17 घटक दलों के संसदीय दल के नेताओं ने संसद के शीतकालीन सत्र से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की रणनीति पर बातचीत हुई। कांग्रेस की मानें तो गठबंधन के घटक दलों के प्रमुख नेताओं की बैठक की तारीख एक-दो दिन में तय कर ली जाएगी। बैठक इसी महीने हो सकती है। इसका एलान भी एक-दो दिन में ही कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हुई। बैठक में कांग्रेस से खरगे के अलावा राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल और जयराम रमेश, द्रमुक के टीआर बालू, समाजवादी पार्टी के रामगोपाल यादव, जावेद अली खान, एसटी. हसन, आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा, जनता दल (यूनाइटेड) के राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, राष्ट्रीय जनता दल के फैयाज अहमद, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की वंदना चव्हाण, राष्ट्रीय लोक दल के जयंत चौधरी, झारखंड मुक्ति मोर्चा की महुआ मांझी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के विनय विश्वम तथा कुछ अन्य नेता शामिल हुए। बैठक से शिवसेना और तृणमूल कांग्रेस के नेता नदारद रहे।
बैठक के बाद कांग्रेस नेता सैयद नासिर हुसैन ने बताया कि आज सदन के नेताओं की बैठक हुई। संसद के विधेयकों, सरकार के रवैये पर चर्चा की। कुछ अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। घटक दलों के नेताओं की बैठक की तारीख के बारे में अगले एक-दो दिन में घोषणा कर दी जाएगी। तब चर्चा 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर होगी।
विज्ञापन
विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा
बैठक ऐसे समय हुई, जब मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के हालिया विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस ने तेलंगाना में जीत दर्ज की है। चुनावी हार के बाद ‘इंडिया’ गठबंधन के कुछ घटक दलों ने कांग्रेस पर सवाल खड़े किए थे।