फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कम्युनिस्ट नेता ने कहा, 'लाल देह लाली लसे' वाले हनुमान जी हमारे

Fri, 30 Nov 2018 11:26 PM IST
अमित शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
अतुल कुमार अंजान (फाइल फोटो)
विज्ञापन

योगी आदित्यनाथ के द्वारा हनुमान जी को 'दलित जाति' का बताने से शुरू हुआ बवाल अब उनके मन्दिरों पर कब्जे तक पहुंच गया है। इसी बीच कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान ने कहा है कि अगर हनुमान जी को किसी से जोड़ना ही है तो उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी से जोड़ना चाहिये। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए है क्योंकि उन्हें भी लाल रंग पसन्द है और कम्युनिस्ट पार्टियों का पसंदीदा रंग भी लाल ही है। इसके अलावा उन्होंने अपने आदिवासी-वनवासी भाइयों को समाज की मुख्यधारा में लाने का काम किया था। कम्युनिस्ट पार्टी भी यही काम करती है। 

Trending Videos
विज्ञापन

भगवानों की जाति तय करने लगी है भाजपा : अतुल

अतुल अंजान ने कहा कि भाजपा की यह बेहद शर्मनाक राजनीति है कि वह अपने लाभ के लिए भगवानों की जाति भी तय करने लगी है। पहले वह सम्प्रदाय के नाम पर दो धर्मों के लोगों को अलग करने का काम करती थी। अब वह देवताओं की जाति बताकर एक जाति को दूसरी जाति से लड़वाना चाहती है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा यह सब चुनाव में वोटों का फायदा लेने के लिए कर रही है लेकिन जनता उसकी सच्चाई जान चुकी है और पांच राज्यों के इन चुनाव परिणामों से उसे इसका एहसास भी हो जाएगा। अंजान के मुताबिक पहले इन पांच राज्यों में और फिर लोकसभा के चुनाव में भाजपा को भारी हार का सामना करना पड़ेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें