फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railways: ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को राहत के लिए बनाया यह प्लान

Fri, 20 Feb 2026 03:22 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

नई व्यवस्था लागू होने पर बोर्डिंग स्टेशन बदलने की समय सीमा बढ़ जाएगी। इससे यात्रियों को टिकट रद्द करने की जरूरत कम पड़ेगी और आखिरी समय में होने वाली परेशानी भी घटेगी। इस बदलाव से सफर की योजना बनाना ज्यादा आसान और सुविधाजनक हो जाएगा।
विज्ञापन
रेलवे - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रेल से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे बोर्ड बोर्डिंग स्टेशन बदलने की समय सीमा बढ़ाने पर विचार कर रहा है। नए प्रस्ताव के अनुसार, यात्री ट्रेन के दूसरे रिजर्वेशन चार्ट बनने तक अपना बोर्डिंग स्टेशन बदलने के लिए आवेदन कर सकेंगे। अभी यह सुविधा केवल पहले रिजर्वेशन चार्ट बनने तक सीमित है।

विज्ञापन


कई बार कंफर्म टिकट बुक होने के बाद यात्रियों की यात्रा योजना बदल जाती है। मौजूदा नियमों के चलते उन्हें बोर्डिंग स्टेशन बदलने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नए प्रस्ताव के तहत अगर किसी यात्री ने एक स्टेशन से टिकट कराया है, लेकिन उसी रूट के किसी दूसरे स्टेशन से ट्रेन पकड़ना चाहता है तो वह दूसरे रिजर्वेशन चार्ट तैयार होने से पहले तक अपना बोर्डिंग स्टेशन बदलने के लिए आवेदन कर सकेगा।

रेलवे बोर्ड के निदेशक (पैसेंजर मार्केटिंग-2) ने इस संबंध में सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम (सीआरआईएस) को दिशा निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने तकनीकि व्यावहारिकता जांचने की जिम्मेदारी सीआरआईएस को सौंपी है। अंतिम रिपोर्ट मिलने के बाद ही इस पर निर्णय लिया जा सकेगा। बोर्ड की मंजूरी मिलते ही नए नियम को लागू किया जा सकता है। रेलवे के बदलाव से यात्रियों को राहत मिलेगी। सीटों का प्रबंधन भी बेहतर हो सकेगा। यात्रियों की अंतिम समय की परेशानियां भी घटेंगी। मौजूदा प्रक्रिया के तहत ट्रेनों के तय समय से करीब 10 से 20 घंटे पहले रिजर्वेशन चार्ट बनना शुरू हो जाता है।
विज्ञापन


अगर यह नई व्यवस्था लागू हो जाती है तो यात्रियों को बड़ी राहत मिल सकती है। इसके तहत सामान्य ट्रेनों में यात्री चार्ट तैयार होने से करीब 30 मिनट पहले तक अपना बोर्डिंग स्टेशन बदल सकेंगे। जबकि प्रीमियम ट्रेनों जैसे वंदे भारत एक्सप्रेस में यह सुविधा ट्रेन रवाना होने या चार्ट बनने से सिर्फ 15 मिनट पहले तक मिल सकती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Holi Special Train: होली के लिए रेलवे चला रहा है 30 स्पेशल ट्रेनें, मुंबई से बिहार के लिए बढ़ाई गई सेवाएं


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें