फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुणाचल प्रदेश के लोंगडिंग जिले से आतंकी गिरफ्तार: हथियार और गोला बारूद बरामद, बड़ी आतंकी साजिश विफल

Fri, 20 Feb 2026 03:18 PM IST
संध्या न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

अरुणाचल प्रदेश में सुरक्षा बलों ने दो अलग अलग घटनाओं में एक आंतकी और एक महिला को गिरफ्तार किया है। असम राइफल्स, विशेष टास्क फोर्स और लोंगडिंग पुलिस की संयुक्त टीम ने ये अभियान चलाया था। 

विज्ञापन
एनएससीएन-आईएम का एक आतंकवादी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरुणाचल प्रदेश में सुरक्षा बलों ने सीमावर्ती जिले लोंगडिंग में एक संयुक्त अभियान के दौरान एनएससीएन-आईएम के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया गया। इटानगर के एक पुलिस अधिकारी के अनुसार यह अभियान असम राइफल्स, विशेष टास्क फोर्स और लोंगडिंग पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चलाया गया था।

मिली सूचनाओं के आधार पर, सुरक्षा बलों ने आज लोंगडिंग पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत जेडुआ गांव के पास टिसिंग में अभियान चलाया और एनएससीएन-आईएम के एक चरमपंथी को गिरफ्तार करके एक बड़ी आतंकी साजिश को सफलतापूर्वक विफल कर दिया।

गिरफ्तार उग्रवादी की पहचान स्वघोषित कैप्टन पोंगलेम वांगपान के रूप में हुई है, जो नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालिम के इसाक-मुइवा गुट का एक सदस्य है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक 5.56 मिमी इंसास राइफल के साथ एक मैगजीन, एक 9 मिमी पिस्तौल के साथ एक मैगजीन, 18 राउंड 5.56 मिमी कारतूस और दो राउंड 9 मिमी पिस्तौल के बरामद किए।

इसी बीच, एक अलग अभियान में, अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने नामसाई जिले में लगभग सात लाख की कीमत के 133 ग्राम संदिग्ध हेरोइन जब्त की और एक महिला को गिरफ्तार किया। इसमें एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह जब्ती मादक पदार्थों की तस्करी से निपटने और नशामुक्त समाज सुनिश्चित करने के लिए अरुणाचल प्रदेश पुलिस की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें