फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Big News: सेना की पहली महिला स्काई डाइवर बनीं लांस नायक मंजू, रिश्वत लेते अधिकारी गिरफ्तार, पढ़ें खास खबरें

Fri, 18 Nov 2022 06:52 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

लांस नायक मंजू मंगलवार को एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर ध्रुव से 10 हजार फुट की ऊंचाई से छलांग लगाई। इसी के साथ मंजू भारतीय सेना की पहली महिला सोल्जर स्काई डाइवर बनीं। सीबीआई ने गुजरात के गांधीधाम इलाके में सीजीएसटी (ऑडिट) के एक अधीक्षक को एक लाख की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
लांस नायक मंजू - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लांस नायक मंजू भारतीय सेना की पहली महिला स्काई डाइवर बन गई हैं। उन्होंने मंगलवार को एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर ध्रुव से 10 हजार फुट की ऊंचाई से छलांग लगाई। पूर्वी कमान ने इस उपलब्धि का वीडियो जारी किया है। 

विज्ञापन


रिश्वत लेते सीजीएसटी का अधिकारी गिरफ्तार
सीबीआई ने गुजरात के गांधीधाम इलाके में सीजीएसटी (ऑडिट) के एक अधीक्षक को एक लाख की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। केंद्रीय वस्तु व सेवा कर (सीजीएसटी) के गिरफ्तार अधिकारी की पहचान एनएस माहेश्वरी के रूप में हुई है। अधिकारी गुजरात में गांधीधाम के ऑडिट सर्कल-6 में सीजीएसटी अधीक्षक के रूप में तैनात है। 

लुंबिनी के नेपालगंज में बम विस्फोट, दो लोग घायल
लुंबिनी प्रांत के बांके नेपालगंज सि्थत एक मकान में बम धमाके से दो लोग घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंची नेपाल पुलिस ने दो कुकर बम बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि एक पार्टी के कार्यकर्ता, मकान किराए पर लेकर चुनाव प्रचार में जुटे थे। विस्फोट में बिप्लव गुट के नेतृत्व वाली सीपीएन के एक कार्यकर्ता समेत दो लोग घायल हो गए। मौके पर और बम होने की आशंका पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी जुट गए। नेपाली सेना की बम निरोधक टीम मौके पर पहुंच गई। घटना की जांच जारी है। 
विज्ञापन


आरजीयूकेटी रैगिंग मामले में पांच छात्रों पर केस दर्ज
तेलंगाना के निर्मल जिले में आईआईआईटी बसर के नाम से मशहूर राजीव गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ नॉलेज टेक्नोलॉजीज (आरजीयूकेटी) के पांच छात्रों के खिलाफ रैगिंग का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार को प्री यूनिवर्सिटी कोर्स दि्वतीय के पांच छात्रों ने कोर्स-एक के तीन जूनियर छात्रों की पिटाई की। 

सीबीआई के बाद ईडी ने तृणमूल नेता अणुब्रत को किया गिरफ्तार
पशु तस्करी मामले में सीबीआई के बाद अब ईडी ने तृणमूल कांग्रेस के बाहुबली नेता अणुब्रत मंडल को गिरफ्तार कर लिया। पशु तस्करी घोटाले की जांच कर रही ईडी ने बृहस्पतिवार को जेल में बंद मंडल से पूछताछ की। करीब साढ़े पांच घंटे की पूछताछ में अणुब्रत की ओर से दिए गए जवाब में विसंगतियां मिलने के बाद ही ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

महाराष्ट्र : स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के पेंशन में दोगुनी बढ़ोतरी
महराष्ट्र की शिंदे-फडणवीस सरकार ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को मिलने वाले पेंशन में दोगुना बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। अब स्वतंत्रता सेनानियों को प्रतिमाह 20 हजार रुपये मिलेगा। बृहस्पतिवार को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया। 

कट्टरपंथियों ने हिंदुत्व के खिलाफ बनाया पारिस्थितिकी तंत्र : आरएसएस
माओवादियों, सांस्कृतिक मार्क्सवादियों, इस्लामिक कट्टरपंथियों और वैश्विक पूंजीपतियों ने हिंदुत्व और भारत के खिलाफ एक पारिस्थितिकी तंत्र विकसित कर लिया है। यह बात आरएसएस के संयुक्त महासचिव अरुण कुमार ने बृहस्पतिवार को कही। वह आरएसएस से संबंधित शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की ओर से आयोजित 'भारत में शिक्षा प्रणाली' पर तीन दिवसीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने नई शिक्षा नीति को लेकर केंद्र सरकार की सराहना की। उन्होंने कहा, वामपंथियों और इस्लामिक कट्टरपंथियों की ओर से प्रायोजित हो रहे षड्यंत्र और मिथ्या प्रचार देश की नयी शिक्षा प्रणाली के सामने सबसे बड़ी चुनौती हैं। 

पूर्व राजनयिक अबसार बेउरिया का दिल का दौरा पड़ने से निधन
मशहूर उड़िया साहित्यकार एवं पूर्व भारतीय राजदूत अबसार बेउरिया का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे। उन्होंने बृहस्पतिवार तड़के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। बेउरिया जापान, रूस (पूर्व में यूएसएसआर), अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात, म्यांमार, श्रीलंका और मेडागास्कर में भारतीय राजनयिक मिशन में कार्यरत रहे थे। 

असम : जिहादी गतिविधियां सिखाने के आरोप में दो इस्लामिक शिक्षक गिरफ्तार
असम के कछार जिले में एक गैर-सरकारी मदरसे में 14 वर्षीय नाबालिग छात्र को कथित रूप से प्रताड़ित करने और छात्रों को नस्लवाद व जिहादी गतिविधियां सिखाने के आरोप में पुलिस ने दो इस्लामिक धर्मगुरुओं को गिरफ्तार किया। जिले के सोनाई सर्कल में स्थित मदरसे के खिलाफ पीड़ित छात्र के परिवार के सदस्यों की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। गिरफ्तार शिक्षकों की पहचान अबुल हुसैन उर्फ अबुल और मोहम्मद दिलवर हुसैन मजूमदार के रूप में हुई है। दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने पुलिस हिरासत में भेज दिया।

कछार जिले के पुलिस अधीक्षक नुमाल महट्टा ने बताया कि 11 नवंबर को दर्ज की गई शिकायत पर जांच की गई तो पाया गया कि छात्र को एक कमरे में बंद करके शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। अभी जिहादी वाले तत्व मामले की जांच कर रहे हैं। 

नौकरी घोटाला : बंगलूरू में ईडी ने 80 बैंक खाते फ्रीज किए
पार्टटाइम ऑनलाइन नौकरी घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बंगलूरू में एक करोड़ रुपये की शेष राशि वाले 80 बैंक खातों पर रोक लगा दी। बृहस्पतिवार को अधिकारियों ने जानकारी दी। ईडी प्रवक्ता ने कहा कि सोमवार और मंगलवार को बंगलूरू में 16 स्थानों पर दो दिन तक तलाशी ली गई। इसमें आरोपियों के आवासीय, फोन पे, पेटीएम, गूगल पे और अमेजन पे सहित भुगतान गेटवे के कार्यालयों और एचडीएफसी, आईसीआईसीआई और धनलक्ष्मी बैंकों में पीएमएलए के प्रावधानों के तहत तलाशी ली गई। 

ईडी ने पिछले साल 3 मार्च को साइब पुलिस स्टेशन ने ‘सुपर लाइक अर्निंग एप्लिकेशन’ और अन्य आरोपियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की थी। इस मामले में 13 जनवरी को पुलिस ने दो चीनी नागरिकों सहित 50 के खिलाफ बंगलूरू की अदालत में आरोप पत्र दायर किया था। 

इराक के बगदाद हवाई अड्डे पर दूसरी बार आग लगी
इराक के बगदाद हवाई अड्डे पर 48 घंटे के अंदर बृहस्पतिवार को दूसरी बार आग लग गई, जिसके बाद इराकी अधिकारियों ने जांच शुरू करने के आदेश दिए। इराकी सेना के अनुसार, आग हवाई अड्डे के वीआईपी हॉल के प्रथम तल पर तड़के लगी और कुछ सामान को नुकसान हुआ है, लेकिन कोई हतातहत नहीं हुआ। 

बयान के मुताबिक, काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उड़ानों की आवाजाही निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी है। इससे पहले मंगलवार को हवाई अड्डे के प्रस्थान हॉल में आग लग गई थी, जिसके चलते उड़ानों की आवाजाही अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें