फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Children Mobile Use Ban: महाराष्ट्र के एक गांव में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर रोक, नहीं माने तो लगेगा जुर्माना

Fri, 18 Nov 2022 05:28 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, यवतमाल।

सार

सरपंच ने बताया कि फैसले को लागू करने में शुरुआती दिक्कतें हो सकती हैं, लेकिन इसको सफल बनाने के लिए माता-पिता और बच्चों दोनों को सलाह दी जाएगी। अगर काउंसलिंग के बाद भी बच्चे मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते पकड़े गए तो 200 रुपये का जुर्माना लगाएंगे।
विज्ञापन
बच्चों के मोबाइल फोन इस्तेमाल पर प्रतिबंध (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के यवतमाल के बंसी गांव में पंचायत ने 18 साल से कम उम्र के बच्चों के मोबाइल फोन इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। सरपंच गजानन तेले ने गुरुवार को बताया कि कोरोना महामारी के दौरान बच्चों ने ऑनलाइन शिक्षा के लिए मोबाइल का उपयोग शुरू किया था। पर बाद में उन्हें इसकी लत लग गई। इसे देखते हुए यह फैसला किया गया।

विज्ञापन

 
नहीं माने तो लगेगा जुर्माना
सरपंच तेले ने बताया कि फैसले को लागू करने में शुरुआती दिक्कतें हो सकती हैं, लेकिन इसको सफल बनाने के लिए माता-पिता और बच्चों दोनों को सलाह दी जाएगी। अगर काउंसलिंग के बाद भी बच्चे मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते पकड़े गए तो 200 रुपये का जुर्माना लगाएंगे। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई में वापस लाना है न कि मोबाइल फोन से विचलित होना।

सांगली में लोगों ने चुना था इवनिंग डिटॉक्स
महाराष्ट्र  के सांगली जिले के मोहितांचे वडगांव गांव ने निवासियों मोबाइल फोन की लत से निपटने के लिए इवनिंग डिटॉक्स का विकल्प चुना था। इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर लिए गए निर्णय के अनुसार बच्चों और वयस्कों को हर दिन शाम 7 बजे से 8:30 बजे के बीच फोन का उपयोग करने से रोक दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें