फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के मंत्रिमंडल विस्तार पर लालू ने मांझी के बहाने कसा तंज

Tue, 05 Jul 2016 06:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें जीतन राम मांझी को भी इसमें जगह देनी चाहिए थी - फोटो : Getty
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मंत्रिमंडल विस्तार में बेशक 19 नए लोगों को जगह दी हो लेकिन बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव को इससे निराशा हाथ लगी है। यही कारण है कि उन्होंने मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें जीतन राम मांझी को भी इसमें जगह देनी चाहिए थी। लालू ने ये भी कहा कि मोदी को खाद्य एंव आपूर्ति मंत्री राम विलास पासवान की जगह मांझी को कैबिनेट में मंत्री बनाना चाहिए था। 
विज्ञापन


बता दें कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में एनडीए के हिस्से जीतन राम मांझी को लेकर लालू यादव की सहानभू‌ति लगातार बढ़ती जा रही है। कुछ दिन पूर्व ही उन्होंने अपने घर पर हुई इफ्तार पार्टी में भी जीतन मांझी को बुलावा भेजा था। यहां उन्होंने मांझी और उनके विरोधी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक साथ ही बैठाया था। जिसके बाद दोनों नेताओं में जमकर बातचीत हुई। इस मुलाकात के बाद मांझी का नीतीश को लेकर रुख भी कुछ नरम हुआ था। उन्होंने कार्यक्रम से बाहर निकलते ही नीतीश की तारीफ भी की थी।

मांझी यह कहने से भी नहीं चूके थे कि आज वो जो कुछ भी हैं नीतीश की वजह से ही हैं। साफ था कि रिश्तों में दोनों ओर जमी बर्फ धीरे धीरे पिघलने लगी है। वहीं मांझी के बहाने लालू एनडीए और भाजपा को निशाना बनाने से नहीं चूके रहे। जीतन मांझी के रूप में उन्हें एक नरम हथियार भी मिल गया है। यही कारण है कि दिल्‍ली में प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया तो लालू ने पटना में रहते हुए इस पर निशाना साध दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें