फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalit Modi Family: दादा ने बसाया था एक शहर, सौतेली बेटी है डाबर समूह की बहू, जानें ललित मोदी के परिवार के बारे में सबकुछ

Sun, 17 Jul 2022 01:50 PM IST
जयदेव सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 ललित और मीनल के दो बच्चे हैं। बेटा रुचिर और बेटी आलिया। इसके साथ ही ललित करीमा के सौतेले पिता भी हैं। करीमा की शादी  डाबर समूह के विवेक बर्मन के बेटे गौरव बर्मन से हुई है। 
विज्ञापन
ललित मोदी का परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुष्मिता सेन के साथ रिश्ते का खुलासा करके चर्चा में आए ललित मोदी ने नया पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने खुद को ट्रोल किए जाने पर नाराजगी जाताई है। उन्होंने  बीसीसीआई से लेकर मीडिया तक कई लोगों पर निशाना साधा है। इन सब के बीच ललित मोदी की संपत्ति, लग्जरी लाइफ और उनके परिवार को लेकर भी चर्चा हो रही है। आइये ललित मोदी के परिवार के बारे में जानते हैं। 

विज्ञापन

गुजरमल मोदी - फोटो : अमर उजाला

सौतेली मां के सम्मान में दादा ने बदला था अपना नाम
कहानी 1902 से शुरू होती है। जब हरियाणा के महेंद्रगढ़ के मारवाड़ी परिवार में राम प्रसाद मोदी का जन्म हुआ। राम प्रसाद के जन्म के महज छह दिन बाद उनकी मां चांदी देवी का निधन हो गया। चांदी के निधन के बाद राम प्रसाद के पिता मुल्तानी मल ने गुजरी देवी से तीसरा विवाह किया। गुजरी देवी ने राम प्रसाद का पालन पोषण किया। राम प्रसाद का अपनी सौतेली मां से इतना लगाव था कि उन्होंने अपना नाम राम प्रसाद से बदलकर गुजरमल कर लिया।

ललित मोदी के दादा ने बसाया मोदीनगर
पढ़ाई बीच में छोड़कर गुजरमल मोदी पिता के साथ व्यापार संभालने लगे। साल 1933 में उन्होंने अपने भाई केदार नाथ मोदी के साथ मिलकर मोदी समूह की कंपनियों और औद्योगिक शहर मोदीनगर की स्थापना की। गुजरमल को अंग्रेज सरकार ने रायबहादुर की उपाधि से नवाजा था।  22 जनवरी 1976 को देहांत से पहले गुजरमल के पास 900 करोड़ रुपये की संपत्ति था। 1,600 करोड़ रुपये की वार्षिक बिक्री के साथ भारत का उनका समूह देश का सातवां सबसे बड़ा समूह था। 

पं. नेहरु के साथ गुजरमल मोदी - फोटो : अमर उजाला

बच्चे के लिए गुजरमल ने की थी दूसरी शादी
गुजरमल की पहली शादी राजबन देवी से हुई। राजबन से गुजरमल को दस बच्चे हुए, लेकिन सभी की या तो बचपन में ही या जन्म से पहले मौत हो गई। 1932 में गुजरमल ने अपनी बीमार पहली पत्नी और परिवार के बुजुर्गों के कहने पर दयावती मोदी से दूसरी शादी की। दयावती से गुजरमल को 11 बच्चे हुए। छह बेटियां और पांच बेटे। दूसरी शादी के आठ साल बाद 1940 में ललित मोदी के पिता कृष्ण कुमार मोदी का जन्म हुआ। 

1961 में हुई थी ललित मोदी के माता-पिता की शादी
ललित मोदी के पिता केके मोदी की शादी 1961 बीना मोदी से हुई। 21 साल के केके मोदी की जब बीना से शादी हुई उस वक्त बीना दिल्ली में थाई रेस्टोरेंट चलाती थीं। बीना और केके मोदी के तीन बच्चे हुए। सबसे बड़ी बेटी चारू मोदी, उसके बाद ललित और समीर मोदी।  

चारू मोदी - फोटो : अमर उजाला

ललित की बहन शिक्षा तो भाई रिटेल बिजेनस संभालते हैं
ललित मोदी की बहन चारू मोदी भारती मोदी ग्रुप द्वारा चलाए जाने वाले एजुकेशनल वेंचर को संभालती हैं। चारू की दो बच्चे बेटी प्रियल और बेटी अशरथ हैं। प्रियल की शादी दुबाई के सराफा व्यापारी विशाल पनवानी से हुई है। ललित के भाई समीर मोदी मोदी समूह के रिटेल और कॉस्मेटिक वेंचर को संभालते हैं। समीर ने शिवानी से शादी की है। समीर और शिवानी की दो बेटियां वेदिका और जयती हैं।  

विज्ञापन

मीनल और बच्चों के साथ ललित मोदी - फोटो : अमर उजाला

मां की दोस्त से की थी ललित मोदी ने पहली शादी
केके मोदी के बड़े बेटे ललित जून 2015 भारत के वॉन्टेड की लिस्ट में शामिल हैं। देश से भागने के बाद से ललित मोदी लंदन में रह रहे हैं। ललित मोदी की पहली शादी के वक्त उनके परिवार में काफी हंगामा हुआ था। ललित को एक शादीशुदा महिला से प्यार हो गया था। ये महिला ललित की मां बीना की दोस्त मीनल थीं। मीनल ललित से नौ  साल बड़ी थीं। मीनल की पहले पति से एक बेटी भी थी। 

मीनल के लिए ललित कई साल तक अपने माता-पिता से भी अलग रहे।  बीना की दोस्त होने के कारण ललित के संपर्क में आने वाली मीनल जन्म से हिंदू थी, लेकिन उसके पहले पति और उसकी बेटी करीमा दोनों मुस्लिम थे। ललित से प्यार होने के बाद मीनल ने अपने पति को तलाक दे दिया। इसके बाद मीनल और ललित ने शादी कर ली।
ललित के माता-पिता ने इसे स्वीकार नहीं किया। इस वजह से ललित कई साल तक अपने परिवार से अलग रहे। ललित और मीनल के दो बच्चे हैं। बेटा रुचिर और बेटी आलिया। इसके साथ ही ललित करीमा के सौतेले पिता भी हैं। करीमा की शादी  डाबर समूह के विवेक बर्मन के बेटे गौरव बर्मन से हुई है। ललित मोदी की पत्नी मीनल की दिसंबर 2018 में कैंसर की वजह से मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें