फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब लालबहादुर शास्त्री ने पीएनबी से लोन पर खरीदी थी कार

Tue, 20 Feb 2018 10:36 PM IST
बीबीसी, हिन्दी
विज्ञापन
लाल बहादुर शास्त्री की कार - फोटो : LB MEMORIAL
विज्ञापन
पंजाब नैशनल बैंक के प्रबंधन ने कभी सोचा नहीं होगा कि नीरव मोदी प्रकरण की वजह से उसकी इस तरह से बदनामी होगी।
विज्ञापन


जिस तरह से लोग आज नीरव मोदी की धोखाधड़ी की मिसाल दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पीएनबी के ग्राहक रहे पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की ईमानदारी का उदाहरण भी दिया जा सकता है।

लालबहादुर शास्त्री जी के प्रधानमंत्री बनने तक उनका अपना घर तो क्या उनके पास एक अदद कार तक नहीं थी।

एक बार शास्त्री जी के बच्चों ने उन्हें उलाहना दिया कि अब आप भारत के प्रधानमंत्री हैं। अब हमारे पास अपनी कार होनी चाहिए।

उस जमाने में एक फिएट कार 12,000 रुपये में आती थी। उन्होंने अपने एक सचिव से कहा कि जरा देखें कि उनके बैंक खाते में कितने रुपये हैं?

उनके बैंक खाते में उस वक्त केवल 7,000 रुपये थे।

लालबहादुर शास्त्री के बेटे अनिल शास्त्री ने एक बार बीबीसी को बताया था, "जब हमें पता चला कि शास्त्री जी के पास कार खरीदने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं हैं तो हमने उन्होंने कहा कि कार मत खरीदिए।"
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शास्त्री जी की पत्नी ने लोन माफी की पेशकश ठुकराई...

लाल बहादुर शास्त्री - फोटो : INC.IN
लेकिन शास्त्री जी ने कहा कि वो बाकी के पैसे बैंक से लोन लेकर जुटाएंगे। उन्होंने पंजाब नैशनल बैंक से कार खरीदने के लिए 5,000 रुपये का लोन लिया।

एक साल बाद लोन चुकाने से पहले ही शास्त्री जी का निधन हो गया।

लालबहादुर शास्त्री के बाद प्रधानमंत्री बनीं इंदिरा गाँधी ने सरकार की तरफ से लोन माफ करने की पेशकश की थी।

लेकिन उनकी पत्नी ललिता शास्त्री ने इसे स्वीकार नहीं किया और उनकी मौत के चार साल बाद तक अपनी पेंशन से उस लोन को चुकाया।

अनिल बताते हैं कि जहाँ-जहाँ भी वो पोस्टिंग पर रहे, वो कार उनके साथ गई।

ये कार अभी भी दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल में रखी हुई है और दूर- दूर से लोग इसे देखने आते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें