किसान नेता राकेश टिकैत ने साफ कर दिया है कि किसान कोरोना से स्वयं को सुरक्षित रखते हुए कृषि कानूनों के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। रविवार को राकेश टिकैत ने गाजीपुर के धरना स्थल के सभी जगहों पर ट्रैक्टर से सेनेटाइज किया और खुद ही अभियान का नेतृत्व किया।
किसान नेता राकेश टिकैत ने साफ कर दिया है कि किसान कोरोना से स्वयं को सुरक्षित रखते हुए कृषि कानूनों के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। रविवार को राकेश टिकैत ने गाजीपुर के धरना स्थल के सभी जगहों पर ट्रैक्टर से सेनेटाइज किया और खुद ही अभियान का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि किसानों को कोरोना से बचाने के लिए सभी धरना स्थलों पर पर्याप्त इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन
गाजीपुर में अब किसानों के स्वास्थ्य को देखते हुए 24 घंटे एम्बुलेंस सेवा तैयार रहेगी। किसानों को कोरोना वैक्सीन दिलाने के लिए भी पूरी व्यवस्था की जाएगी, जिससे वे कोरोना की चपेट में न आएं। अगर किसी कारण से किसी किसान की स्थिति खराब होती है तो उसे एम्बूलेंस से तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। धरना स्थल पर भी डोक्टर तैयार रहेंगे, जो किसानों के स्वास्थ्य की निगरानी रखेंगे।
किसान अब यह भी निश्चित करेंगे कि धरना स्थल पर आने वाला कोई भी व्यक्ति बिना सेनेटाइज हुए धरना स्थल पर न पहुंच सके। इसके लिए किसानों के स्वयं सेवक हर गेट पर तैयार रहेंगे और आने वालों को सेनेटाइज करेंगे। इसके लावा आने-जाने वालों का तापमान भी चेक किया जाएगा।
विज्ञापन
गाजीपुर बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में निर्णय लिया गया कि आंदोलन स्थल के सभी टेंट को वाटर प्रूफ किया जाएगा। आंधी से बचाव हेतु टेंट को रस्सी व बांस आदि से मजबूती प्रदान की जाएगी। आंदोलन स्थल की सुरक्षा के साथ-साथ कोविड महामारी के संबंध में भी जागरूक रहेंगे।