देश भर में कोरोना का कहर लगातार जारी है ऐसे में अस्पतालों में भी कोरोना के मरीजों की संख्या आए दिन बढ़ती जा रही है। इस दौरान जहां कई अस्पतालों से डॉक्टरों की लापरवाही की खबर आ रही हैं वहीं एक ऐसा वीडियो भी सामने आया है जिसे देखकर हर कोई डॉक्टरों की तारीफ कर रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे इस मुश्किल हालात में भी डॉक्टर्स कोरोना मरीजों की देखभाल के साथ साथ उनका मनोरंजन भी कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि ये वीडियो गुजरात के सूरत सिविल अस्पताल का है, जिसमें डॉक्टर और अस्पताल के कई कर्मचारी कोरोना मरीज के जन्मदिन पर उनका मनोरंजन करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान तमाम ने खातून मरीज को यौम-ए-पैदाइश की मुबारकबाद देते हुए 'तुम जियो हजारों साल' गाना गा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, कोरोना मरीज का नाम हिना बिन है।
वीडियो मे आप देख सकते हैं कि पीपीई किट पहने और मास्क लगाए डॉक्टर्स होथों में माइक लिए 'तुम जियो हजारों साल' और बार-बार ये दिन आए' गा रहे हैं। यहां देखें वीडियो...
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग डॉक्टरों की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं और सभी डॉक्टरों से इसी तरह के व्यवहार की उम्मीद कर रहे हैं।