फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kunal Kamra Row: उद्धव बोले- कामरा ने कुछ भी गलत नहीं किया; अजित ने कहा- बयान कानून के दायरे में देने चाहिए

Mon, 24 Mar 2025 02:53 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, मुंबई

सार

समय रैना और रणबीर अल्लाहबादिया के बाद अब कॉमेडियन कुणाल कामरा विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने बिना नाम लिए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर कुछ ऐसा कह दिया कि शिवसैनिकों के उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे, अजित पवार (फाइल फोटा) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे ने सोमवार को कहा कि विवादित बयान देकर फंसे स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने कुछ भी गलत नहीं किया है। उन्होंने दक्षिण मुंबई में विधान भवन में संवाददाताओं से कहा, 'कामरा ने केवल अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने तथ्य बताए और जनता की राय को आवाज दी।' इससे पहले मुंबई पुलिस ने शिवसेना के पदाधिकारी राहुल कनाल और 11 अन्य लोगों को रविवार रात मुंबई के एक होटल में तोड़फोड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया है, जहां कामरा ने बना नाम लिए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ विवादित 'गद्दार' वाली टिप्पणी की थी। इस बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि किसी को भी बयान देना है तो दे, लेकिन कानून और संविधान के दायरों का ख्याल रखे।

विज्ञापन


उद्धव ने कहा, 'कामरा ने कुछ भी गलत नहीं किया है, ये गद्दार सोलापुरकर और कोरटकर को नहीं देखते, जिन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान किया।' वह छत्रपति संभाजी महाराज और छत्रपति शिवाजी महाराज के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के लिए नागपुर के पत्रकार प्रशांत कोरटकर और अभिनेता राहुल सोलापुरकर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राज्य में हो रहे विरोध प्रदर्शनों का जिक्र कर रहे थे।  उद्धव ने यह भी मांग की कि सरकार शिंदे के नेतृत्व वाली पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा तोड़फोड़ के बाद कामरा के शो के आयोजन स्थल पर हुए नुकसान के लिए मुआवजा दे।

यह भी पढ़ें: एकनाथ शिंदे पर कुणाल कामरा की टिप्पणी पर बवाल, सेट पर तोड़फोड़ के बाद शिवसेना नेता समेत 20 पर FIR
विज्ञापन


किसी को भी कानून और संविधान का उल्लंघन नहीं करना चाहिए: अजित पवार
इस बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि किसी को भी कानून और संविधान का उल्लंघन नहीं करना चाहिए। उन्हें अपनी बातों पर नियंत्रण रखना चाहिए। पवार ने कहा, 'किसी को भी कानून और संविधान का उल्लंघन नहीं करना चाहिए। विचारधाराएं अलग-अलग हो सकती हैं, लेकिन बयान कानून के दायरे में दिए जाने चाहिए। किसी को यह सुनिश्चित करना होगा कि उसकी टिप्पणी नए मुद्दे पैदा न करें और कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा न करें।' 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- एकनाथ शिंदे पर कुणाल कामरा के बयान से भड़की शिवसेना, होटल में तोड़फोड़; आदित्य ठाकरे बोले- कायर...

अब जानिए क्या है मामला?
दरअसल, स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अपने शो में शिंदे पर उनका नाम लिए बिना विवादित टिप्पणी की थी। इस पर भड़के शिवसैनिकों ने जहां शो का आयोजन किया गया था, वहां धावा बोल दिया था। दरअसल, शिवसेना कार्यकर्ताओं ने रविवार को मुंबई के खार इलाके में होटल यूनिकॉन्टिनेंटल में तोड़फोड़ की थी। इस होटल में स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के शो की शूटिंग हुई थी, जिसमें उन्होंने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर बिना नाम लिए कटाक्ष करते हुए उन्हें गद्दार बोला था। इसके बाद शिवसेना युवा सेना (शिंदे गुट) के महासचिव राहुल कनाल और 19 अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। बीएनएस और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई। विवादित टिप्पणी मामले में कामरा पर भी मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें