फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुणाल कामरा का दावा, वापसी की उड़ान में अर्नब गोस्वामी से दोबारा हुआ था आमना-सामना

Wed, 29 Jan 2020 02:53 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कुणाल कामरा - फोटो : Twitter
विज्ञापन

चार एअरलाइनों द्वारा यात्रा पर रोक लगाने से बेफिक्र स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने बुधवार को दावा किया कि लखनऊ से वापसी की उड़ान में अर्णब गोस्वामी से उनका फिर आमना-सामना हुआ। उन्होंने दावा किया कि मैंने गोस्वामी से ईमानदारी से चर्चा करने के लिए एक बार फिर संपर्क किया, लेकिन टेलीविजन पत्रकार ने इनकार कर दिया।

विज्ञापन


कामरा ने सुबह ट्वीट किया कि अर्णब गोस्वामी लखनऊ से लौटते वक्त फिर से उनके ही विमान में यात्रा कर रहे थे। मैंने फिर से विनम्रता से पूछा कि क्या वह उनसे ईमानदारी से चर्चा करना चाहते हैं लेकिन उन्होंने अहंकार से अपना हाथ उठाते हुए मुझे जाने के लिए कहा और मैंने वही किया।

इंडिगो, एअर इंडिया के बाद स्पाइसजेट और गो एयर ने भी स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा पर अपने विमानों में यात्रा करने पर मंगलवार को रोक लगा दी। कामरा पर यह रोक इन खबरों के बाद लगाई गई कि उन्होंने मुंबई से लखनऊ जा रहे विमान में गोस्वामी को कथित तौर पर परेशान किया और अपने टि्वटर हैंडल पर वीडियो क्लिप पोस्ट की।
विज्ञापन


वीडियो पोस्ट करने के बाद टि्वटर पर एक बयान में कामरा ने कहा कि उन्होंने वैसा ही किया जैसा रिपब्लिक टीवी के पत्रकार लोगों की निजी जिंदगी में दखल देकर करते हैं।
विज्ञापन




 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें