फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की फैन को अनपढ़ कहकर घिरे फंसे कुमार विश्वास

Wed, 15 Mar 2017 08:46 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
विज्ञापन
kumar vishwash
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के नेता और कवि कुमार विश्वास उस महिला से ट्विटर पर भिड़ गए, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना स्टोल गिफ्ट किया था। दोनों के बीच ट्विटर पर तीखी बहस हो गई।
विज्ञापन


दरअसल शिल्पी तिवारी ने ट्विटर पर कुछ पंक्तियां पोस्ट की थीं, जिसे उन्होंने अटलबिहारी बाजपेयी के द्वारा लिखा बताया था, लेकिन वो पक्तियां कवि सुमन ने लिखीं थीं।

इस पर कुमार विश्वास ने उन्हें अनपढ़ बताते हुए लिखा "हे देवि,अनपढ़-भक्त-कुल व "येलबुद्धि" से बाहर भी कुछ पढ़ें। स्व० सुमनजी की कविता को पू० अटलजी की बता कर दोनों का उपहास न करें"।
विज्ञापन

ट्विटर पर हुई कुमार विश्वास और शिल्पी की बहस

kumar vishwash
इस ट्वीट के जवाब में शिल्पी तिवारी ने लिखा कि आप चिंता न करें आपके ट्वीट करने से पहले उसे सही कर दिया गया है। इस पर कुमार विश्वास ने लिखा, ‘आभार व स्वागत, सही उल्लेख जानने के लिए। नरेंद्र मोदी भी संवाद करते रहे हैं, आप भी संकोच ना करें, सुना नहीं गुना हुआ मिलेगा।’

हालांकि, शिल्पी तिवारी को कवि का सही नाम बताने वाले कुमार विश्वास के अपने ट्वीट में देवी को 'देवि' लिखने पर भी विवाद हो गया। इस शब्द पर ट्विटर यूजर्स और शिल्पी तिवारी ने उन्हें घेर लिया।

इस पर शिल्पी तिवारी ने एक यूजर के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कहा "कवि का नाम गलत लिखने पे अनपढ़ बोला जा सकता है तो देवी लिखना न आने को क्या कहेंगे।"
विज्ञापन

शिल्पी ने कुमार विश्वास को दिए ये जवाब

शिल्पी तिवारी
शिल्पी तिवारी ने बहस को जारी रखा। शिल्पी ने कहा कि गोवा में 38 आप प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। इन ट्वीट के बाद से कुमार विश्वास का कोई जवाब नहीं आया।

शिल्पी तिवारी उस वक्त चर्चा में आईं जब महाशिवरात्रि के मौके पर पीएम कोयंबटूर में शिव की 112 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे थे।

पीएम से ट्विटर पर शिल्पी ने उनका स्टोल मांगा। इसके बाद पीएम ने शिल्पी को वो स्टोल भेज दिया। जिसकी जानकारी बाद में शिल्पी ने ही अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें