फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Kulwinder Kaur: CAPF में ADG छेड़े तो ट्रांसफर, सिपाही 'लव यू' कहे तो सस्पेंड, कंगना को थप्पड़ मारे तो निलंबित

जितेंद्र भारद्वाज
Updated Fri, 07 Jun 2024 05:57 PM IST

सार

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर गुरुवार को भाजपा की नवनिर्वाचित लोकसभा सांसद व अभिनेत्री कंगना रनौत को सीआईएसएफ की महिला कॉन्स्टेबल ने थप्पड़ मार दिया। नतीजा, महिला सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुलविंदर कौर। - फोटो : amarujala

कुछ माह पहले राजस्थान के बाड़मेर में बीएसएफ की 76वीं बटालियन में तैनात सिपाही 'जीडी' श्रीनिवास पर आरोप लगा था कि उसने महिला सिपाही 'कुक' के साथ छेड़छाड़ की है। यह घटना, सात मार्च की शाम को हुई थी। आरोप है कि मैस के भीतर सिपाही श्रीनिवास ने महिला कुक 'सिपाही' का हाथ पकड़ा। उसे आई लव यू कहा। साथ ही यह भी आरोप है कि उसने महिला कर्मी से गले लगने का इशारा किया। बीएसएफ ने इसे यौन शोषण का केस माना। बीएसएफ एक्ट 1968 सेक्शन 46, रीड विद् 354ए (1) आईपीसी के तहत कार्रवाई कर दी गई। सीमा सुरक्षा बल की 'समरी सिक्योरिटी फोर्स कोर्ट' द्वारा आरोपी सिपाही श्रीनिवास को नौकरी से निकाल दिया गया।

एयरपोर्ट पर छेड़छाड़ का मामला


दूसरा मामला, उत्तर प्रदेश कैडर के 1994 बैच के आईपीएस बिनोद कुमार सिंह, जो सीआरपीएफ में नॉर्थ ईस्ट जोन के एडीजी थे, उनसे जुड़ा है। उन पर यौन शोषण जैसा गंभीर आरोप लगा था। आरोप में कहा गया कि गुवाहाटी के एलजीबीआई एयरपोर्ट पर सीआरपीएफ एडीजी ने महिला कर्मी को जबरदस्ती खींचकर आलिंगन किया था। उन्होंने महिला कर्मी की मुस्कान, दांत और होठों को लेकर टिप्पणी की। एलजीबीआई एयरपोर्ट गुवाहाटी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। प्रारंभिक जांच में मामला सही पाया गया। जब इस मामले की दिल्ली तक पहुंची तो केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आईपीएस को उनके मूल कैडर उत्तर प्रदेश में भेज दिया। दूसरी तरफ, शिकायतकर्ता महिला कर्मी ने कहा, एडीजी ने उनसे क्षमा मांग ली है। अब वे इस मामले को आगे बढ़ाना नहीं चाहती।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next