फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kozhikode train fire incident: कोझिकोड ट्रेन अग्निकांड मामले के आरोपी पर शिकंजा, 11 दिन की न्यायिक हिरासत

Fri, 07 Apr 2023 11:14 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड
विज्ञापन
शाहरुख सैफी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोझिकोड ट्रेन अग्निकांड मामले में आरोपी शाहरुख सैफी को 11 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। फिलहाल, आरोपी का केरल के कोझिकोड के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पहले बताया गया था कि आरोपी को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।  

बता दें, मामले में आगे कार्रवाई करने के लिए शहर की पुलिस आयुक्त राजपाल मीणा और मुंसिफ मजिस्ट्रेट जज शुक्रवार को केरल के कोझिकोड के सरकारी अस्पाल पहुंचे। इसके बाद आरोपी को 11 दिन की न्यायिक हिरासत की सजा सुनाई गई। जज ने यह भी कहा कि जब तक आरोपी शाहरुख का इलाज चल रहा उसे अस्पताल में रहने की अनुमति है। उपचार के बाद ही उसे जेल भेजा जाएगा। 

विज्ञापन


आरोपी ने अपराध कबूल किया 
कोझिकोड ट्रेन में आग लगने की घटना पर एडीजीपी (कानून-व्यवस्था) एमआर अजित कुमार ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना की जांच अभी प्रारंभिक चरण में है। आरोपी शाहरुख सैफी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। घटनास्थल से मिला बैग उसी का है। वह अब शारीरिक रूप से फिट है। आगे की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि ट्रैक के किनारे एक किताब और पेट्रोल की बोतल के साथ जो बैग मिला था, उसी का है। 

नोएडा और हरियाणा से संबंध
केरल के कोझिकोड में ट्रेन के एक डिब्बे में आग लगाकर तीन लोगों की जान लेने वाले शख्स को महाराष्ट्र एटीएस ने पकड़ लिया गया था। बाद में महाराष्ट्र पुलिस ने आरोपी शाहरुख सैफी को केरल पुलिस को सौंप दिया था। बताया गया कि आरोपी को महाराष्ट्र के रत्नागिरी से पकड़ा गया। इस घटना में ट्रेन में आग लगाने के आरोपी की तलाश में रेलवे पुलिस के दो अधिकारी नोएडा भी पहुंचे थे। सूत्रों की मानें तो आरोपी नोएडा और हरियाणा का रहने वाला बताया गया है।

यह है मामला

विज्ञापन

गौरतलब है, केरल में रविवार रात को कोझिकोड जिले के इलाथूर के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने सहयात्री पर पेट्रोल छिड़क कर चलती ट्रेन में आग लगा दी थी। इस घटना में कुल तीन लोगों की मौत हुई, जिनमें एक मां-बेटी भी शामिल हैं। दोनों का शव एलाथुर रेलवे स्टेशन के करीब ट्रैक पर मिला था। इस घटना में करीब आठ लोग घायल भी हो गए थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना अलप्पुझा-कन्नूर मुख्य कार्यकारी एक्सप्रेस के डी1 डिब्बे में रात करीब 10 बजे हुई थी।

यात्रियों ने दी थी सूचना
रेलवे सूत्रों के अनुसार, आपातकालीन चेन खींचे जाने के बाद धीमा होने पर आरोपी फरार हो गया था। जब ट्रेन कोझीकोड शहर को पार करने के बाद कोरापुझा रेलवे पुल पर पहुंची तो यात्रियों ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को सूचना देकर आग बुझाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें