आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा अपने परिवार के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर पहुंचे। उन्होंने वहां भगवान वेंकटेश की पूजा अर्चना की। इस दौरान तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम अध्यक्ष वाई वी सुब्बा रेड्डी, कार्यकारी अधिकारी धर्म रेड्डी और अतिरिक्त जिला जज वीरराजू साथ थे।
जस्टिस मिश्रा और उनकी पत्नी ने तिरुचनूर के श्री पद्मावती अम्मावरी मंदिर में भी पूजा की। दर्शन के बाद मंदिर के एक अधिकारी ने जोड़े को तीर्थ प्रसादम की पेशकश की। शुक्रवार को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी भी श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर पहुंची। पूजा-पाठ के बाद ईरानी दोपहर में दिल्ली लौट गईं।