फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RG Kar Case: आरजी कर मामले की सुनवाई के लिए हाईकोर्ट में नई बेंच गठित, पीड़िता के परिवार ने लगाई ये गुहार

Sat, 16 May 2026 06:11 PM IST
नवीन पारमुवाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने नई डिवीजन बेंच का गठन किया है। अब न्यायमूर्ति शम्पा सरकार और न्यायमूर्ति तीर्थंकर घोष की बेंच इस मामले से जुड़ी सभी याचिकाओं पर सुनवाई करेगी।
विज्ञापन
आरजी कर मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RG Kar Case News: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने बड़ा कदम उठाया है। इस चर्चित मामले की सुनवाई के लिए अदालत ने नई डिवीजन बेंच का गठन किया है। अब इस पूरे मामले से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण याचिकाओं पर न्यायमूर्ति शम्पा सरकार और न्यायमूर्ति तीर्थंकर घोष की पीठ सुनवाई करेगी।
विज्ञापन




मुख्य न्यायाधीश सुजॉय पाल की पीठ ने शनिवार को इस संबंध में निर्देश जारी किए। आदेश के मुताबिक, अब मामले से जुड़ी सभी याचिका पर नई बेंच में सुनवाई होगी। इससे पहले यह मामला हाईकोर्ट की अलग अलग बेंचों के पास जा चुका है। 12 मई को भी एक डिवीजन बेंच ने मामले की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया था। अब नई बेंच बनने से सुनवाई में तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


पीड़िता के परिवार ने इस मामले में सीबीआई जांच को लेकर एक नई अर्जी दाखिल की है। परिवार ने अदालत से घटनास्थल का फिर से निरीक्षण करने की अनुमति भी मांगी है। दूसरी ओर सीबीआई ने इस जघन्य अपराध के लिए दोषी को अधिकतम सजा यानी मृत्युदंड देने की मांग रखी है।

यह भी पढ़ें: RG कर मामले में शुभेंदु सरकार की बड़ी कार्रवाई: तीन IPS अधिकारी निलंबित, ममता बनर्जी की भूमिका की होगी जांच
विज्ञापन


दोषी संजय रॉय की अपील
इस मामले में कोर्ट पहले ही संजय रॉय को दोषी करार दे चुका है। अब संजय रॉय ने अपनी सजा को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में एक अपील दायर की है। सूत्रों के अनुसार, पीड़िता के परिवार के वकील जल्द ही नई बेंच के सामने इस मामले की शीघ्र सुनवाई शुरू करने की मांग कर सकते हैं।

मामले में तीन आईपीएस अधिकारियों पर गिरी गाज
इससे पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने आरजी कर मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में तीन बड़े आईपीएस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया। इनमें कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त विनीत गोयल, पूर्व डीसी नॉर्थ अभिषेक गुप्ता और पूर्व डीसी सेंट्रल इंदिरा मुखोपाध्याय शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें