मामले में चार अन्य लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। छापे में कार्यालय से दो अत्याधुनिक सर्वर मशीनें, 1,952 मोबाइल सिम कार्ड, कई लैपटाप और डेस्कटाप जब्त किए गए।
कोलकाता पुलिस ने मोबाइल गेमिंग एप धोखाधड़ी मामले में कई जगह छापेमारी की। इस दौरान काफी सारा सामान भी पुलिस ने कब्जे में लिया। इस बीच कोलकाता पुलिस ने धोखाधड़ी के सरगना आमिर खान की एक महिला सहयोगी को भी गिरफ्तार किया गया। इस मामले में अब तक कुल छह लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। घोटाले में अब तक 74.68 करोड़ रुपए पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, बुधवार की देर रात पुलिस ने सोमा नस्कर को गिरफ्तार किया, जो एप से होने वाली कमाई को जमा करने के लिए आमिर खान को किराए पर अपना निजी बैंक अकाउंट देती थी। बैंक अकाउंट में 30 करोड़ रुपये का एक रिजर्व भी कोलकाता पुलिस ने जब्त कर लिया है। इसके साथ ही ई-नगेट्स घोटाले में अब तक 74.68 करोड़ रुपये पकड़े जा चुके हैं।
इस मामले में चार अन्य लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। छापे में कार्यालय से दो अत्याधुनिक सर्वर मशीनें, 1,952 मोबाइल सिम कार्ड, कई लैपटाप और डेस्कटाप जब्त किए गए। उल्लेखनीय है कि ईडी ने 10 सितंबर को गार्डनरीच इलाके में आमिर खान के पिता निसार खान के आवास से 17.32 करोड़ रुपये कैश बरामद किए थे।
विज्ञापन
इसके बाद, पुलिस ने गुरुवार को आमिर खान के एक क्रिप्टोकरंसी वालेट से 14.53 करोड़ रुपये जब्त किए। बुधवार को ईडी ने 12.73 करोड़ रुपये के बिटकाइन को जब्त कर लिया, जिसे एक स्थानीय व्यवसाई के क्रिप्टोक रेंसी वालेट में जमा किया गया था। आमिर खान को कोलकाता पुलिस ने 24 सितंबर को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया था।