फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azadi ka Amrit Mahotsav: कोलकाता मेट्रो के नए स्मार्ट कार्ड का अनावरण, तिरंगे से लिपटा भवन, देखें तस्वीरें

Sun, 14 Aug 2022 12:41 AM IST
Jeet Kumar एन. अर्जुन, कोलकाता

सार

कोलकाता मेट्रो के 2.30 लाख नए स्मार्ट कार्ड 'आजादी का अमृत महोत्सव' की याद में यात्रियों को बेचे जाएंगे।  इस दौरान हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए मेट्रो रेल भवन को तिरंगे की रोशनी से सजाया गया है।
विज्ञापन
कोलकाता मेट्रो के नए स्मार्ट कार्ड का अनावरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में 'आजादी का अमृत महोत्सव' मनाने की कड़ी में शनिवार को अरुण अरोड़ा, महाप्रबंधक, पूर्वी रेलवे और मेट्रो रेलवे ने 'आजादी का अमृत महोत्सव' लोगो वाला एक नया स्मार्ट कार्ड का अनावरण किया। 

विज्ञापन


इस मौके पर अरुण अरोड़ा ने कहा कि यह एक ऐतिहासक दिन है, जिस दिन हमें आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर लोगो वाला कार्ड जारी करने का मौका मिला। उन्होंने इस दौरान सभी को शुभकामनाएं दी और मेट्रो को और आगे लेकर जाने का प्रण लेने का आह्वान किया।


विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ऐसे 2.30 लाख नए स्मार्ट कार्ड 'आजादी का अमृत महोत्सव' की याद में यात्रियों को बेचे जाएंगे। यह कार्ड बहुत ही सुंदर डिजाइन किया गया है, जिसे पाकर यात्री बहुत प्रसन्न होंगे। इस दौरान शनिवार को हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए मेट्रो रेल भवन को तिरंगे की रोशनी से सजाया गया है।

 

विज्ञापन

पूर्वी रेलवे और मेट्रो ने मनाया 67वां रेलवे सप्ताह, सेवा करने वालों को मिला सम्मान
पूर्वी रेलवे और मेट्रो ने शनिवार को अपना 67वें रेलवे सप्ताह का आयोजन किया। इस दौरान बेहतरीन सेवा के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान अरुण अरोड़ा, महाप्रबंधक, पूर्वी रेलवे और मेट्रो रेलवे ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हावड़ा मंडल को प्रतिष्ठित समग्र दक्षता शील्ड सौंपी, जबकि पूर्वी रेलवे के आसनसोल मंडल ने ओवरऑल एफिशिएंसी रनर अप शील्ड, जीएम की ओवरऑल एक्सीलेंस शील्ड को सियालदह डिवीजन ने हासिल किया। यह कार्यक्रम पूर्व रेलवे के इंडोर स्टेडियम घोलेशापुर, बेहाला में आयोजित की गई।



इनके अलावा पूर्व रेलवे के 184 कर्मचारियों और 31 अधिकारियों को वर्ष 2021-22 के दौरान उनके समर्पित और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पदक और नकद पुरस्कारों के लिए चुना गया था। ईआर के वाणिज्यिक, इलेक्ट्रिकल, इंजीनियरिंग और मैकेनिकल विभागों के कर्मचारियों को उत्कृष्टता के लिए समूह पुरस्कार भी दिए गए। इसके अलावा 233 कर्मचारियों और मेट्रो रेलवे के 14 अधिकारियों को भी 2021-22 के दौरान उनके समर्पित और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।




इस अवसर पर अरुण अरोड़ा ने कहा, कोविड की स्थिति के बावजूद पूर्वी रेलवे और मेट्रो रेलवे के कर्मचारियों और अधिकारियों ने सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय सेवा की।



पूर्वी रेलवे में 2021-22 में 3500 करोड़ रुपये से अधिक की बुनियादी ढांचा परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं जो अब तक का सबसे अधिक है। पूर्व रेलवे के सभी रूट अब 100% विद्युतीकृत हैं। इसके अलावा, पूर्वी रेलवे ने 2021-22 में अब तक का सबसे अधिक प्रारंभिक माल लदान 76 मिलियन टन दर्ज किया है। पूर्वी रेलवे ने 2021-22 में अब तक का सबसे अधिक 6022 करोड़ रुपये का माल ढुलाई राजस्व हासिल किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें