फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kolkata: मोबाइल चोरी के आरोप में तालिबानी सजा, शख्स को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; पुलिस ने तीन को किया अरेस्ट

Sat, 29 Jun 2024 04:56 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

कोलकाता के साल्ट लेक इलाके में एक शख्स की मोबाइल चोरी के आरोप में पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पिछले दो दिनों में ये ऐसी दूसरी घटना है, जब मोबाइल चोरी के शक में ऐसे वारदात को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
मोबाइल चोरी के आरोप में शख्स की पीट-पीटकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में मोबाइल चोरी के शक में 24 घंटे में दो लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। पहली वारदात बउबाजार इलाके में तो दूसरी नई वारदात साल्ट लेक इलाके में हुई है। साल्ट लेक इलाके में हुए वारदात में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


वारदात में पुलिस ने तीन लोगों को किया अरेस्ट
मामले में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि उन्होंने बताया कि आधी रात के बाद पोलनाइट इलाके में हुई है, इस वारदात के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल मामले में पुलिस सभी से पूछताछ और आगे की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान प्रसेन मंडल के रूप में हुई है, जिसने अस्पताल ले जाने से पहले दम तोड़ दिया था।

शुक्रवार को भी हुई ऐसी ही वारदात
राजधानी कोलकाता में पिछले 24 घंटे में ये ऐसी दूसरी वारदात है, पहली वारदात बउबाजार इलाके में हुई थी। जहां छात्रों के लिए संचालित एक सरकारी छात्रावास में मोबाइल फोन चोरी के शक में एक अन्य व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। जानकारी के मुताबिक इरशाद आलम जो बेलगछिया का रहने वाला था औ चांदनी चौक में एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर मिस्त्री के रूप में काम करता था।  बउबाजार इलाके में शुक्रवार को हुए इस वारदात में पुलिस ने कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



(खबर अपडेट की जा रही है)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें