फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिट एंड रन मामले में पूर्व राजद विधायक का आत्मसमर्पण

Wed, 23 Mar 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
महानगर के रेड रोड इलाके में बीती जनवरी में हुए हिट एंड रन मामले के अभियुक्त और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पूर्व विधायक मोहम्मद सोहराब ने मंगलवार को एक स्थानीय अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। बाद में उसे 15 सौ रुपए के बांड पर जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन


इस मामले के मुख्य अभियुक्त और सोहराब के पुत्र सांबिया को पार्क सर्कस इलाके से बीती 16 जनवरी को गिरफ्तार किरया गया था। बाद में पुलिस ने उसके दो दोस्तों को भी गिरफ्तार किया था। लेकिन उनको जमानत पर रिहा किया जा चुका है।

सांबिया पर गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल के दौरान अपनी तेज रफ्तार कार से वायु सेना के एक अधिकारी अभिमन्यु गौड को टक्कर मारने का आरोप है। इस हादसे में अभिमन्यु की मौके पर ही मौत हो गई थी। उस घटना के बाद से ही मोहम्मद सोहराब फरार था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें