केरल विधानसभा चुनाव में भाजपा क्रिकेटर एस. श्रीसंत को चुनावी मैदान में उतार सकती है। श्रीसंत के परिवार की मानें तो भाजपा के एक शीर्ष नेता ने क्रिकेटर से इस संबंध में संपर्क किया है। श्रीसंत ने कहा है कि वह अगले दो दिन में अपना निर्णय बताएंगे।
श्रीसंत के परिवार के मुताबिक क्रिकेटर को दिल्ली से भाजपा के एक वरिष्ठ नेता का फोन आया था, जिसने उनके सामने तिरुपुनिथुरा विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरने का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के केरल दौरे के दौरान श्रीसंत उनसे मुलाकात भी करेंगे।
इस संबंध में केरल भाजपा के अध्यक्ष कुम्मानम राजशेखरन ने कहा कि उन्हें इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। हालांकि उन्होंने कहा कि शायद दिल्ली के किसी शीर्ष नेता ने श्रीसंत से संपर्क किया हो। उन्होंने कहा कि दो दिनों के भीतर स्थिति साफ हो जाएगी। अगर श्रीसंत चुनाव मैदान में उतरने को तैयार हो जाते हैं, तो वह राज्य के एक्साइज मंत्री और कांग्रेसी नेता के. बाबू के खिलाफ मैदान में होंगे