फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता HC का निर्देश, दार्जिलिंग में 48 घंटे के भीतर तैनात करो अर्धसैनिक बलों की 4 टुकड़ियां

Fri, 14 Jul 2017 01:59 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
calcutta high court - फोटो : ANI
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में चल रहे हिंसक प्रदर्शन पर काबू पाने के लिए कोलकत्ता के मुख्य न्यायाधीश ने केंद्र पर अर्धसैनिक बल की चार अन्य कंपनियों को भेजने की बात कही है। उन्होंने दार्जिलिंग के हालात को देखते हुए अगल 48 घंटे में अर्धसैनिक बल की चार कंपनियों को भेजने को कहा है। 
विज्ञापन
#Correction: Chief Justice of Calcutta High Court directs Centre to send 4 more companies of paramilitary force to #Darjeeling within 48 hrs — ANI (@ANI_news) July 14, 2017 गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में बीते कुछ महीने से अगल गोरखालैंड प्रदेश की मांग को लेकर गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता आंदोलन कर रहे हैं। पुलिस ने लोगों को रोकने के लिए कई बार आंसू गैस के गोले दागे हैं। वहीं प्रदर्शन के दौरान जीजेएम कार्यकर्ताओं की मौत के बाद आंदोलन उग्र हो गया। 

उल्लेखनीय है कि बंगाल में अलग गोरखालैंड की मांग बहुत दिनों से चल रही है। वहीं गुरुवार को गोरखालैंड की मांग को लेकर अवॉर्ड वापसी भी शुरू हो गई। कर्मा योंजान ने 2016 में सरकार द्वारा दिया गया अवॉर्ड वापस करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2016 में सरकार ने मुझे अवॉर्ड दिया था, जो मैं अब वापस कर रह हूं। मुझे अवॉर्ड नहीं चाहिए बल्कि गोरखालैंड चाहिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें