फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kolkata : कोलकाता में कोल्ड ड्रिंक निर्माण इकाई में गैस लीक, कई कर्मचारी बीमार पड़े

Tue, 22 Nov 2022 01:58 AM IST
योगेश साहू पीटीआई, कोलकाता।

सार

दमकल कर्मियों ने गैस रिसाव को नियंत्रित करने के लिए लगातार पानी का छिड़काव किया। रिसाव के स्थान को बाद में जल्दी से ठीक कर दिया गया। एक पुलिसकर्मी ने कहा कि समस्या का समाधान कर लिया है और फिलहाल कोई गैस रिसाव नहीं है। एहतियातन पुलिस टीम मौके पर तैनात कर दी है।
 
विज्ञापन
गैस लीक (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता के दक्षिणी छोर के कमलगाजी इलाके में स्थित एक कोल्ड ड्रिंक बनाने वाली फैक्ट्री के कई कर्मचारी सोमवार को जहरीली गैस का रिसाव होने के बाद बीमार पड़ गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि श्रमिकों को बचाने के लिए वहां गए दो दमकल कर्मी भी बीमार पड़ गए। अधिकारी ने बताया कि शाम करीब चार बजे फैक्ट्री में शीतलक के रूप में इस्तेमाल होने वाली अमोनिया की आपूर्ति करने वाले पाइप से गैस के रिसाव की सूचना मिली थी।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने कहा कि सभी श्रमिकों को कारखाने से बाहर निकाल लिया गया है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने खुद के बीमार महसूस होने की शिकायत की, उनमें दो अग्निशमन कर्मी भी शामिल थे, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी चिकित्सालय में ले जाया गया। अधिकारी ने कहा कि हमने कारखाने के कर्मचारियों और आसपास के इलाके के लोगों को बाहर निकाला और यह पता लगाने की कोशिश की कि समस्या क्या थी। गैस की तीखी गंध से ऐसा लगता है कि यह अमोनिया है। हमारे साथ डॉक्टरों की एक टीम भी है।

दमकल कर्मियों ने पानी छिड़का
दमकल कर्मियों ने गैस रिसाव को नियंत्रित करने के लिए लगातार पानी छिड़का, उन्होंने कहा कि रिसाव के स्थान को बाद में शाम को देखा गया। इसे जल्दी से ठीक कर दिया गया। पुलिसकर्मी ने कहा कि ऐसा लगता है कि समस्या का समाधान कर लिया गया है और फिलहाल संयंत्र से कोई गैस रिसाव नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि एहतियात के तौर पर एक बड़ी पुलिस टीम वहां तैनात है।
विज्ञापन


कारखाने के अधिकारियों ने साधी चुप्पी
गैस रिसाव को लेकर कारखाने के अधिकारियों ने चुप्पी साधी हुई है। बार-बार प्रयास करने के बावजूद मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के अधिकारियों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। अमोनिया, अमोनियम नाइट्रेट उर्वरक बनाने के लिए एक बुनियादी चीज है, यह संक्षारक और जलन पैदा करने वाली होती है। हवा में अमोनिया की उच्च सांद्रता के संपर्क में आने से नाक, गले और सांस की नली में तुरंत जलन होने लगती है। इससे ब्रोंकिओलर और वायुकोशीय शोफ हो सकता है और सांस की नली को नुकसान हो सकता है, जिसके परिणामस्वरूप सांस लेने में तकलीफ हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें