फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP vs TMC: त्रिपुरा सरकार ने अपने ट्वीट में कोलकाता फ्लाईओवर दिखाया, विपक्ष ने किया जोरदार हमला 

Sat, 11 Dec 2021 04:01 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, अगरतला

सार

टीएमसी और माकपा ने भाजपा सरकार की खिंचाई करते हुए कहा कि उसे अपने विकास कार्यों को दिखाने के लिए कोलकाता फ्लाईओवर की तस्वीर का इस्तेमाल करना पड़ा।
विज्ञापन
बिप्लब कुमार देब (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिपुरा में विपक्षी माकपा और टीएमसी ने शनिवार को बिप्लब कुमार देब सरकार पर एक ट्वीट को लेकर निशाना साधा। एक आधिकारिक हैंडल द्वारा ट्वीट किए गए पोस्टर में कोलकाता के एक फ्लाईओवर की तस्वीर थी। विपक्षी दलों ने दावा किया कि राज्य सरकार दूसरे राज्यों के विकास कार्यों को किराए पर ले रही है। कोलकाता के सियालदह फ्लाईओवर को मोटर व्हीकल ड्राइविंग रेगुलेशन पर स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता के पोस्टर में जगह मिलने के बाद राज्य सरकार को विपक्ष ने निशाने पर लिया। 

विज्ञापन


विपक्ष के हमलों के बाद  पोस्टर को हटाया 
विपक्ष के हमलों के बाद  MyGov त्रिपुरा हैंडल द्वारा ट्वीट किए गए पोस्टर को हटा दिया गया। टीएमसी की राज्य संचालन समिति के संयोजक सुबल भौमिक ने कहा कि त्रिपुरा में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा बिप्लब कुमार देब सरकार की सफलता को उजागर करने के लिए पश्चिम बंगाल के फ्लाईओवर का प्रदर्शन करना एक बहुत ही शर्मनाक कार्य है। यह भाजपा सरकार द्वारा किराए के अभियान की तरह लगता है। 

माकपा ने भी भाजपा सरकार की खिंचाई करते हुए कहा कि उसे अपने विकास कार्यों को दिखाने के लिए कोलकाता फ्लाईओवर की तस्वीर का इस्तेमाल करना पड़ा। वहीं सत्तारूढ़ भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि विपक्षी दलों की टिप्पणियां उनके द्वारा पैदा की गई नकारात्मकता को दर्शाती हैं। ट्वीट एक राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के संबंध में था, जिसका मकसद भीड़भाड़ वाली सड़क दिखाना था। इसका उद्देश्य लोगों को भीड़भाड़ के बारे में जागरूक करना था। भाजपा को लगता है कि राष्ट्र में सभी राज्य शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सितंबर में कोलकाता में मां फ्लाईओवर को यूपी सरकार के एक विज्ञापन में जगह मिली, जिसमें योगी आदित्यनाथ प्रशासन के विकास कार्यों को दिखाया गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें