फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kolkata Doctor Case: श्रेया घोषाल ने रद्द किया संगीत कार्यक्रम, भाजपा ने CM ममता बनर्जी पर साधा निशाना

Sat, 31 Aug 2024 03:45 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Kolkata Doctor Case: भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए अर्जित सिंह के 'आर कोबे' गाने के बाद मशहूर गायिका श्रेया घोषाल ने भी युवा डॉक्टर के साथ एकजुटता जताते हुए अपना संगीत कार्यक्रम रद्द कर दिया।
विज्ञापन
श्रेया घोषाल - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के खिलाफ प्रदर्शन जारी हैं। इन प्रदर्शनों के चलते गायिका श्रेया घोषाल ने अपना संगीत कार्यक्रम रद्द कर दिया। इसके बाद विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। 
विज्ञापन


भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने एक्स पर लिखा, "आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए अर्जित सिंह के 'आर कोबे' गाने के बाद मशहूर गायिका श्रेया घोषाल ने भी युवा डॉक्टर के साथ एकजुटता जताते हुए अपना संगीत कार्यक्रम रद्द कर दिया।"

श्रेया घोषाल ने कहा कि वह हाल ही में डॉक्टर के साथ हुए जघन्य दुष्कर्म और हत्या से बहुत प्रभावित हुई हैं। उन्होंने कहा कि उनका कोलकाता में संगीत कार्यक्रम अब अक्तूबर में फिर से तय किया जाएगा, जो पहले 14 सितंबर को तय था।  घोषाल ने अपने बयान में आगे कहा, एक महिला होने के नाते जिस क्रूरता से वह (महिला डॉक्टर) गुजरीं होंगी, उसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है। मेरी तो रूह कांप जाती है। 
विज्ञापन




महिला डॉक्टर की निर्मम हत्या के बाद बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए। डॉक्टर इसी महीने नौ अगस्त को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सेमिनार हॉल में मृत पाई गईं थीं।

कुछ दिन पहले बॉलीवुड गायक अर्जित सिंह  ने इस घटना के विरोध में एक गाना जारी किया। इसके बोल हिंदी में कुछ इस तरह हैं- "एक असहनीय अन्याय का पहाड़ बन रहा है। वो हजारों कामों में व्यस्त हैं और चुपचाप हैं। उन्हें कुछ समझ में ही नहीं आ रहा।" 

मालवीय ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा, "ममता बनर्जी को छोड़कर दुनिया जाग रही है और न्याय की मांग कर रही है। वह पश्चिम बंगाल पुलिस के जरिए अपराध को छिपाने की कोशिश कर रही हैं और असहमति को दबा रही हैं।" 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें