फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kolkata: उधार रुपये वापस मांगना पड़ा महंगा, बिजनेस पार्टनर ने ही उतारा मौत के घाट, फिर टैंक के नीचे छिपाया शव

Wed, 13 Mar 2024 02:58 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

फोरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि लखानी पर हमला किया गया था। सिर के साथ ही पूरे शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। अधिकारी ने कहा कि पूछताछ से संकेत मिलता है कि आरोपी ने मृतक से रुपये उधार लेकर रखे थे, लेकिन चुकाने में नाकामयाब रहा।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता से एक भयावह घटना सामने आई है। यहां एक लापता व्यापारी का शव शहर के बाहरी इलाके में पानी की टंकी के नीचे से बरामद किया गया है। 

विज्ञापन


जूट के बोरे में मिला शव
पुलिस ने बताया कि बालीगंज इलाके में रहने वाले भव्य लखानी का शव मंगलवार को उनके व्यापार में साझेदार अनिर्बन गुप्ता के घर से बरामद किया। दरअसल, पुलिस को शव गुप्ता के घर के टैंक के नीचे जूट के बोरे में मिला। अधिकारी ने बताया कि शव पुलिस को उस समय मिला, जब वह गुप्ता के घर पर छापेमारी की कार्रवाई कर रही थी। इसके बाद पड़ोसियों ने भी बताया कि शहर के उत्तरी हिस्से में निमता इलाके में टैंक के आसपास तड़के करीब तीन बजे अचानक निर्माण गतिविधियां देखी गई थीं। 

अपराध स्वीकारा
पुलिस ने गुप्ता से पूछताछ की तो उसने अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि सोमवार को लखानी से जोरदार बहस हो गई, जिसके बाद उसने उसके सिर पर क्रिकेट विकेट से वार कर दिया। बाद में शव को जूट के बोरे में छिपा दिया। 
विज्ञापन


यह थी वजह
फोरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि लखानी पर हमला किया गया था। सिर के साथ ही पूरे शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। अधिकारी ने कहा कि पूछताछ से संकेत मिलता है कि आरोपी ने मृतक से रुपये उधार लेकर रखे थे, लेकिन चुकाने में नाकामयाब रहा। इन्हीं रुपयों को मांगने के लिए सोमवार तड़के लखानी गुप्ता के घर पर पहुंचा था, लेकिन कुछ ही समय बाद उसका मोबाइल फोन बंद आने लगा। 
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि हत्या के समय घटनास्थल पर एक से अधिक व्यक्ति मौजूद थे या नहीं, लेकिन यह स्पष्ट था कि शव को छिपाने के प्रयास में कई लोग शामिल थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें