फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज ही के दिन फांसी पर लटका था महात्मा गांधी का हत्यारा, ये हैं इतिहास से जुड़ी बड़ी घटनाएं

Thu, 15 Nov 2018 12:41 PM IST
नई दिल्ली, भाषा
विज्ञापन
नाथूराम गोडसे
विज्ञापन
महात्मा गांधी को विश्व इतिहास के महान नेताओं में से एक माना जाता है। भारत को आजाद कराने के लिए उन्होंने अपना पूरा जीवन बिता दिया। उन्होंने दुनिया को अहिंसा और सत्याग्रह का पाठ पढ़ाया। जिस आजादी का वह पूरे जीवन इंतजार करते रहे, उसी आजादी की हवा में वह लंबे समय तक सांस नहीं ले सके। उनकी 30 जनवरी को हत्या कर दी गई। इतिहास में आज ही के दिन उनके हथियारे को फांसी पर लटकाया गया था। चलिए जानते हैं इतिहास में क्या कुछ हुआ था आज के दिन-
विज्ञापन

15 नवंबर, 1949

2 of 10
nathuram godse
इस अपराध पर नाथूराम को फांसी की सजा सुनाई गई और वह 15 नवंबर 1959 का दिन था जब उसे फांसी पर लटका दिया गया। यह तथ्य अपने आप में दिलचस्प है कि स्वतंत्रता संग्राम में दौरान नाथुराम गोडसे महात्मा गांधी के आदर्शों का मुरीद था, लेकिन फिर एक समय ऐसा आया कि वह उनका विरोधी बन बैठा और उन्हें देश के बंटवारे का दोषी मानने लगा। नाथूराम के अलावा इस अपराध की साजिश में उनका साथ देने वाले नारायण दत्तात्रेय आप्टे को फांसी पर लटकाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 नवंबर, 1961

3 of 10
United Nations - फोटो : File Photo
संयुक्त राष्ट्र ने परमाणु हथियारों पर रोक लगाने का ऐलान किया।

15 नवंबर, 1977

4 of 10
anne
राजकुमारी ऐन ने पुत्र को जन्म दिया। ब्रिटिश राजशाही के 500 वर्ष से भी अधिक के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि एक शाही बच्चे का जन्म एक सामान्य व्यक्ति के घर में हुआ।
विज्ञापन

15 नवंबर, 1982

5 of 10
vinova bhave
भूदान आंदोलन के प्रणेता आचार्य विनायक नरहरि भावे उर्फ विनोबा भावे का निधन।
विज्ञापन

15 नवंबर, 1988

6 of 10
philistine
अल्जीयर्स में बैठक के दौरान फलस्तीन नेशनल कौंसिल ने पीएलओ के अध्यक्ष यासर अराफात के निर्देश पर फलस्तीन राष्ट्र की आजादी का ऐलान किया।
विज्ञापन

15 नवंबर, 1989

7 of 10
sachin and waqar
पाकिस्तान के कराची में वकार यूनुस और सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया।

15 नवंबर, 1998

8 of 10
iran
इराक ने ऐन मौके पर संयुक्त राष्ट्र के हथियार निरीक्षकों को अपने यहां आने की इजाजत दे दी, जिससे वह ब्रिटेन और अमेरिका के हवाई हमले की मार से बच गया।

15 नवंबर, 2000

9 of 10
jharkhand
झारखंड भारत का 28वां राज्य बना।

15 नवंबर, 2012

10 of 10
शी जिनपिंग
शी जिनपिंग चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव बने।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next