फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया में चार रंग के होते हैं पासपोर्ट, पसंद का चुनने के लिए देशों को रहती है छूट 

Sun, 31 Mar 2019 11:52 AM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दुनियाभर के देशों में अलग-अलग रंग के पासपोर्ट जारी किए जाते हैं। कहीं इसका रंग लाल होता है तो कहीं हरा। फिलहाल इस वक्त दुनिया में चार रंगों के ही पासपोर्ट हैं। जैसे लाल, हरा, नीला और काला। लेकिन इसमें भी ये बात ध्यान देने वाली है कि हर लाल पासपोर्ट एक जैसा नहीं होता और ना ही हर नीला पासपोर्ट एक जैसा होता है। हर देश अपने लिए रंग का अलग शेड चुन सकता है। चलिए जानते इन रंगों के बारे में-

रंगों के लिए नियम

देशों में पासपोर्ट के रंगों को लेकर कोई सख्त नियम तो नहीं हैं। लेकिन पासपोर्ट के आकार, उसके पन्नों और उसपर लिखी जाने वाली जानकारी के लिए अंतरराष्ट्रीय मानक हैं। रंगों को लेकर छूट दी गई है।
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

लाल रंग का पासपोर्ट

यूरोपीय देशों में अधिकतर लाल रंग का पासपोर्ट ही चलता है। आंकड़ों के अनुसार करीब 68 देश ऐसे हैं जहां पासपोर्ट का रंग लाल है। इनमें फ्रांस, पोलैंड, नीदरलैंड्स और जर्मनी ऐसे देश हैं, जहां पासपोर्ट के रंग लगभग समान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

हरे रंग का पासपोर्ट

दुनिया के 43 देशों के पास हरे रंग का पासपोर्ट है। इनमें से अधिकतर देश इस्लामी हैं। इस्लाम में हरे रंग को पवित्र माना जाता है। इस्लामी देश जैसे बांग्लादेश, पाकिस्तान और इंडोनेशिया के पासपोर्ट का रंग हरा है।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

नीले रंग का पासपोर्ट

नीले रंग को आधुनिकता का प्रतीक माना जाता है। दुनिया के 78 देशों के पास नीले रंग का पासपोर्ट है। लेकिन इसके शेड में थोड़ा अंतर है। जैसे अफगानिस्तान और फिजी के पासपोर्ट हल्के नीले रंग के हैं। वहीं भारत और अमेरिका के पासपोर्ट गहरे नीले रंग के हैं।

लेकिन भारत में नागरिकों के पासपोर्ट का रंग ही गहरा नीला है। यहां डिप्लोमेटिक पासपोर्ट का रंग गहरा लाल और सरकार के कुछ प्रतिनिधियों के पासपोर्ट का रंग सफेद होता है।

ठीक ऐसा ही अमेरिका में भी है। यहां आम नागरिकों के लिए नीले रंग का पासपोर्ट जारी किया जाता है जबकि डिप्लोमेटिक पासपोर्ट का रंग काला होता है। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

अफ्रीकी देशों के पास काले रंग का पासपोर्ट

अधिकतर अफ्रीकी देशों के पासपोर्ट का रंग काला है। इन देशों में अंगोला, कांगो, मलावी, बोत्सवाना, जांबिया, बुरुंडी शामिल हैं। वहीं न्यूजीलैंड भी एक ऐसा देश है, जहां के पासपोर्ट का रंग काला है।
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

इन देशों ने बदला रंग 

हालांकि कुछ देश ऐसे भी हैं जिन्होंने अपने पासपोर्ट का रंग बदला है। तो कुछ ऐसे भी देश हैं जिनके पासपोर्ट का रंग आने वाले समय में बदल सकता है। अगर अमेरिका की बात करें तो यहां पहले पासपोर्ट का रंग लाल हुआ करता था। बाद में 1930 के दशक में पासपोर्ट का रंग बदलकर हरा कर लिया गया। फिर 1970 के दशक में पासपोर्ट का रंग नीला किया गया।

वहीं ब्रिटेन भी पासपोर्ट का रंग बदलने वाले देशों की सूची में शामिल हो सकता है। फिलहाल बाकी यूरोपीय देशों की तरह ब्रिटेन में लाल रंग का पासपोर्ट है। लेकिन माना जा रहा है कि ब्रेक्जिट के बाद इसके पासपोर्ट का रंग नीला हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो यहां के पासपोर्ट का रंग भी भारत और अमेरिका के जैसा नीले रंग का हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next