फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं दुनिया के सबसे आलीशान एयरपोर्ट, अलग-अलग खूबियों की वजह से हैं मशहूर

Tue, 31 Jul 2018 03:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
आज हम आपको दुनिया के ऐसे एयरपोर्ट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपनी खासियतों से दुनिय भर में मशहूर हैं। कोई चारों ओर से बर्फ की वादियों से घिरा है तो कोई समुद्र के बीचों बीच बना है। चलिए जानते हैं उन एयरपोर्ट्स के बारे में-
विज्ञापन

चांगी एयरपोर्ट, सिंगापुर

2 of 10
सिंगापुर के चांगी एयरपोर्ट का नाम आलीशान एयरपोर्ट की लिस्ट में सबसे ऊपर आता है। यह एयरपोर्ट अपने खास डिजाइन की वजह से बहुत ही खूबसूरत लगता है। यहां से 80 एयरलाइंस 200 स्थानों के लिए जाती हैं। एक वर्ष के दौरान 6 करोड़ से भी ज्यादा लोग यहां से होकर 100 देशों में गए हैं। साल 2013 के बाद से अभी तक इसे बेस्ट एयरपोर्ट का अवॉर्ड मिल रहा है। इसकी विभिन्न खूबियों के कारण इसे अभी तक 557 अवॉर्ड मिल चुके हैं। हर 80 सेकंड में यहां से एक फ्लाइट उड़ान भरती है। इस एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए दिल्ली, मुंबई और चेन्नई से फ्लाइट मिल जाती है। 
विज्ञापन

टोक्यो एयरपोर्ट, जापान

3 of 10
यह एयरपोर्ट अपने टाइम मैनेजमेंट की खासियत की वजह से मशहूर है। इसका नाम भी आलीशान हवाई अड्डों में आता है। इस एयरपोर्ट की खासियत है कि इस पर 3 टर्मिनल हैं। साल 2017 में इस एयरपोर्ट से 8 करोड़ 54 लाख लोगों ने यात्रा की है। यहां की सुविधाओं और अन्य खूबियों की वजह से इस एयरपोर्ट को दुनिया में चौथा स्थान प्राप्त है।

हांगकांग एयरपोर्ट, चीन

4 of 10
विश्व के दूसरे सबसे बड़े पैसेंजर टर्मिनल बिल्डिंग की वजह से यह एयरपोर्ट मशहूर है। यहां से रोज 100 एयरलाइंस 180 देशों के लिए उड़ान भरती हैं। इस आलीशान एयरपोर्ट में फ्लाइट के इंतजार के दौरान आप पार्टी भी कर सकते हैं। यहां खाने पीने और शॉपिंग की विशेष सुविधा है। चेक लाप कॉक द्वीप पर बना ये एयरपोर्ट दुनिया के 10 सबसे व्यस्तत एयरपोर्ट में से एक है।
विज्ञापन

म्यूनिख एयरपोर्ट, जर्मनी

5 of 10
जर्मनी के म्यूनिख शहर में स्थित इस एयरपोर्ट का नाम विश्व के अन्य आलीशान एयरपोर्ट की सूची में शुमार है। साल 2017 में 4.6 करोड़ लोगों ने यहां से यात्रा की। यह मुख्य रूप से शॉपिंग के लिए मशहूर है। यहां का आर्किटेक्चर तो खास है ही साथ ही यहां मिलने वाले खाने पीने की चीजें भी खास हैं। यहां 200 से ज्यादा जगहों पर शॉपिंग और खाने पीने की जगह हैं। 
विज्ञापन

इंचियोन एयरपोर्ट, दक्षिण कोरिया

6 of 10
दक्षिण कोरिया का ये एयरपोर्ट दुनिया के सबसे बड़े और आलीशान एयरपोर्ट में से एक है। एक आलीशान होटल में मिलने वाली सारी सुविधाएं इस एयरपोर्ट में उपलब्ध होती हैं। यहां खेलने की भी सुविधा है। अपनी इन्हीं खासियतों की वजह से इस एयरपोर्ट को बेस्ट एयरपोर्ट का खिताब भी मिल चुका है।
विज्ञापन

कुशोक बाकुला रिम्पोछे एयरपोर्ट, लद्दाख

7 of 10
यह एयरपोर्ट चारों ओर से खूबसूरत वादियों से घिरा हुआ है। यहां अधिकतर विमान सुबह के वक्त ही उड़ान भरते हैं। क्योंकि यहां दोपहर के वक्त तेज पहाड़ी हवाएं चलने लगती हैं और मौसम भी खराब हो जाता है। यहां की पहाड़ियां बर्फ से ढकी रहती हैं जिससे यह और भी ज्यादा सुंदर लगता है। यह एयरपोर्ट समुद्र तल से 3,256 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां सुरक्षा के लहजे से आर्मी के जवान तैनात रहते हैं। साल 2016 से पहले यह भारतीय वायुसेना के अधीन था। सेना ने इसके बाद इसे एयरपोर्ट अथॉरिटी को सौंप दिया।

गग्गल एयरपोर्ट, कांगड़ा

8 of 10
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में स्थित ये एयरपोर्ट इसलिए मशहूर है क्योंकि यह धर्मशाला हिल स्टेशन के करीब है। यह एयरपोर्ट 269 एकड़ में फैला है। हिमालय रेंज में बना होने की वजह से इसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। 

अगाती एयरपोर्ट, लक्षद्वीप

9 of 10
लक्षद्वीप का अगाती एयरपोर्ट अपनी लैंडिंग की वजह से खास है। जब यहां लैंडिंग की जाती है तो ऐसा लगता है कि मानो फ्लाइट जमीन पर नहीं बल्कि समुद्र में उतर रही हो। इस एयरपोर्ट की सबसे बड़ी खासिय है समुद्र के बीचों बीच बना 4000 फीट लंबा रनवे।
विज्ञापन

इंदिरा गांधी एयरपोर्ट, दिल्ली

10 of 10
दिल्ली में स्थित इंदिरा गांधी एयरपोर्ट भी काफी खूबसूरत है। यह 5,106 एकड़ में फैला है और इसका इंटीरियर बेहद ही खास है। साल 2010 में यहां टर्मिनल 3 का निर्माण किया गया था। जिसके बाद से यह एशिया का सबसे बड़ा हब बना हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें