फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के जज के लिए कॉलेजियम ने फिर भेजा केंद्र सरकार को केएम जोसेफ का नाम

Fri, 20 Jul 2018 05:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेजियम ने एकबार फिर उत्तराखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के एम जोसेफ की सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति की सिफारिश केंद्र सरकार के पास भेजी है। 

विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले केन्द्र ने 26 अप्रैल को न्यायमूर्ति के एम जोसेफ को पदोन्नति देने संबंधी सिफारिश की फाइल पुनर्विचार के लिये कोलेजियम को यह कहते हुये लौटा दी थी कि यह प्रस्ताव शीर्ष अदालत के मानदंडों के अनुरूप नहीं है। 
 



यही नहीं, सरकार ने फाइल लौटाते हुये उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों में न्यायमूर्ति जोसेफ की वरिष्ठता पर भी सवाल उठाये थे। जिसके बाद इसपर काफी विवाद भी हुआ था।
विज्ञापन


बता दें कि जोसेफ की शीर्ष अदालत में संभावित पदोन्नति बीते काफी समय से रूकी हुई है। क्योंकि बीते दिनों न्यायमूर्ति जे चेलमेश्वर के सेवानिवृत्त होने के बाद प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय कोलेजियम में न्यायमूर्ति ए के सीकरी शामिल किए गए थे जबकि माना जा रहा था कि जोसेफ को चेलमेश्वर के सेवानिवृत्त होने के बाद शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें