फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर कुमार का बंगला किसका? बेटों और भतीजे के बीच जल्द सुलझ सकता है विवाद

Sat, 04 Aug 2018 06:39 PM IST
भाषा, खंडवा 
विज्ञापन
विज्ञापन

मशहूर गायक किशोर कुमार के खंडवा शहर के बाम्बे बाजार स्थित बंगले के सौदे को लेकर गायक के बेटों और भतीजे के बीच उभरा विवाद जल्द सुलझने के संकेत मिले हैं। इस मामले में सभी संबंधित पक्षों की बैठक अगले सप्ताह मुंबई में होने वाली है।

विज्ञापन


इस बेशकिमती आवास का सौदा 14 करोड़ रुपये में खंडवा के भवन व्यवसायी अभय जैन ने जून 2018 में किशोर कुमार के पुत्र सुमित कुमार से किया था और बयाने के तौर पर उन्हें 11 लाख रुपये का चेक भी दिया था । 

दूसरी तरफ, किशोर कुमार के भतीजे अर्जुन कुमार का दावा है कि इस संपत्ति के दस्तावेज उनके नाम पर है और इस पर उनका भी हक है। जबकि किशोर कुमार के पुत्र सुमित और अमित ने भी इस संपत्ति पर अपना दावा जताया है।
विज्ञापन


इस बंगले को खरीदने का सौदा करने वाले जैन ने कहा कि इसी सप्ताह मुम्बई में होने वाली तीनों पक्षों की बैठक में हकदार के दावे न केवल सामने होगें बल्कि बेचने वाले पक्षों में हुई रायशुमारी के बाद इस विवाद के भी सुलझ जाने के पूरे आसार है। मालूम हो कि बालीवुड के तीनों भाईयों अशोक कुमार, अनूप कुमार तथा किशोर कुमार की खंडवा में पैतृक जमीन जायदाद है।

कृषि भूमि अशोक कुमार ने पहले ही बेच दी थी जिस पर अशोक कुमार कॉलोनी बसी हुयी है, लेकिन पैतृक निवास के बारे में इसको खरीदने का सौदा करने वाले जैन ने बताया कि मकान में अशोक कुमार ने अपने जीते जी अपना हक त्याग कर चुके थे।

विज्ञापन


अत: अनूपकुमार और किशोर कुमार के पुत्रों में हक को लेकर उभरा विवाद में इनमें परस्पर रायशुमारी के बाद अब त्रिपक्षीय वार्ता अगले सप्ताह आहूत की गई है। मालूम हो कि कल चार अगस्त को मशहूर गायक स्व. किशोर कुमार का जन्मदिन है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें