दुनिया को परमाणु मिसाइल टेस्ट से भौचक्का करने वाले उत्तर कोरियाई तानाशाह
किम जोंग उन की केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने जमकर तारीफ की है।
सीपीआई(एम) की कोझिकोड में जिला परिषद् की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पिनराई ने कहा कि 'अमेरिका और चीन का मुकाबला करने के लिए उत्तर कोरिया एक सशक्त राष्ट्र है जिसने अमेरिकी दबाव का बखूबी मुकाबला किया है।'
बता दें कि इससे पहले केरल में सीपीआई-एम पार्टी ने कथित तौर पर नोर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग को अपने पोस्टर पर जगह दी थी। यह पोस्टर 16-17 दिसंबर को हो रही पार्टी मीटिंग का था, उस मीटिंग में सभी कार्यकर्ताओं को आने के लिए कहा गया था।
बता दें कि CPI-M ने इससे पहले कार्ल मार्क्स, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, लेनिन की तस्वीरों का भी इस्तेमाल किया था।
गौरतलब है कि इन दिनों अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच तनाव चरम पर है। नए साल के मौके पर
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग ने अमेरिका को धमकी देते हुए कहा कि उत्तर कोरिया की परमाणु शक्ति हकीकत है और उसके हाथों में परमाणु बम का बटन है। वहीं इसके जवाब में अमेरिकी राष्ट्रपति
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मेरे डेस्क पर हमेशा न्यूक्लियर बटन रहता है जो ज्यादा बड़ा है और ज्यादा पावरफुल है।