फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 900 रुपये में करें हवाई यात्रा और भारत की बुलेट ट्रेन छोड़ेगी चीन को भी पीछे

Sat, 10 Nov 2018 03:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

जेट एयरवेज ने दी बड़ी खुशखबरी, 900 रुपये में कर पाएंगे हवाई सफर

विज्ञापन


अगर सब कुछ ठीक रहा तो जनवरी में नाथ नगरी यानि यूपी के बरेली एयर टर्मिनल से उड़ान शुरू हो जाएगी। जी हां निदेशक नागरिक उड्डयन निदेशक सूर्यपाल गंगवार ने सिविल एयर एन्क्लेव निर्माण संबंधी कार्यों का जायजा लेने के बाद हर हाल में 26 जनवरी से पहले हवाई सेवाएं शुरू करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बरेली से हवाई सेवाएं शुरू करने की जिम्मेदारी निजी कंपनी जेट एयरवेज को सौंपी गयी है। जानकारी के मुताबिक एयरक्राफ्ट की क्षमता 72 सीट होगी। इसके फेरे मांग के अनुसार ज्यादा होंगे। बरेली से दिल्ली और लखनऊ तक अलग-अलग घरेलू उड़ानें नए वर्ष में ही शुरू हो पाएंगी। बरेली से सिर्फ नौ सौ रुपया किराया तय किया गया है वहीं बरेली से लखनऊ और दिल्ली का सफर 40-45 मिनट का होगा। हालांकि किराए पर अभी और मशक्कत होनी है, पिछले दिनों लखनऊ-प्रयागराज हवाई सेवा का किराया भी नौ सौ रुपये रखा गया है।

जापान की मदद से देश में ही बुलेट ट्रेन बनाना चाहता है भारत

जापान की मदद से देश में ही सबसे सस्ती बुलेट ट्रेन तैयार करना चाहता है भारत। जी हां देश में बुलेट ट्रेन प्रॉजेक्ट की लागत घटाने के साथ दूसरे देशों को भी निर्यात करने की प्लानिंग कर रहा है भारत। शिंकांसेन ट्रेन की लागत को कम करने के लिए भारत ने जापान के सामने ये प्रस्ताव रखा है। शुरुआत में भारत 18 शिंकांसेन ट्रेनों को जापान से 7,000 करोड़ रुपये में खरीदेगा। ये जानकारी भारतीय रेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। आपको बता दें कि भारत में पहला हाई स्पीड रेल कॉरिडोर मुंबई से अहमदाबाद के बीच बनाया जा रहा है और इसके 2022 तक शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन


हरमनप्रीत कौर ने जड़ा टी-20 में शतक, बनीं पहली भारतीय खिलाड़ी

भारतीय टीम ने कप्तान हरमनप्रीत कौर के रिकॉर्ड शतक के दम पर यहां प्रोविडेंस स्टेडियम में 9 नवंबर यानि शुक्रवार देर रात आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के अपने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को 34 रनों से शिकस्त दी। अपने इस मुकाबले में 29 साल की हरमनप्रीत ने महज 51 गेंदों पर 103 रन की तूफानी शतकीय पारी खेली, जिसमें उन्होंने सात चौके और आठ छक्के जड़े। वो टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में शतक बनाने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं और इसी दमदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 'मैन ऑफ द मैच' भी चुना गया।
विज्ञापन


भारतीय पत्रकार स्वाति चतुर्वेदी को लंदन प्रेस फ्रीडम अवार्ड 2018

भारतीय पत्रकार स्वाति चतुर्वेदी को साहस के लिए लंदन प्रेस फ्रीडम अवार्ड 2018 से नवाजा गया। सत्ताधारी बीजेपी की आईटी सेल को लेकर खोजी पत्रकारिता के लिए स्वाति चतुर्वेदी को इस अवार्ड के लिए चुना गया। आपको बता दें कि स्वाति ने ये बड़ी उपलब्धि ‘आई एम ट्रोल: इनसाइड द सीक्रेट वर्ल्ड ऑफ द बीजेपी डिजिटल आर्मी’ की लेखिका स्वतंत्र पत्रकार स्वाति ने इटली, मोरक्को और तुर्की के पत्रकारों को हराकर हासिल की।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें