फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया में साथ खेलते नजर आए स्मिथ और वॉर्नर, एक साल का लगा था बैन

Sat, 10 Nov 2018 03:02 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिबंधित सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर मार्च में गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण के बाद शनिवार को पहली बार स्टीव स्मिथ के साथ ऑस्ट्रेलिया में एक साथ खेले।

विज्ञापन


कूगी ओवल में हुए मैच में ये दोनों सिडनी की अपनी-अपनी क्लब टीमों की ओर से खेले। शेन वॉटसन भी इस मैच का हिस्सा थे जबकि दर्शकों के बीच महान बल्लेबाज स्टीव वॉ और दिग्गज गेंदबाज मिशेल जॉनसन मौजूद थे।

बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शकों ने इन दोनों खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इन दोनों ने प्रशंसकों को ऑटोग्राफ दिए और उनके साथ तस्वीरें खिंचाई।

क्रिकेट.काम.एयू के अनुसार इस दौरान दर्शकों में इन दोनों खिलाड़ियों के प्रति कोई नाराजगी नहीं दिखी।

वॉर्नर की रेंडविक पीटरशैम टीम को स्मिथ की सदरलैंड टीम ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। वॉर्नर ने दो चौके जड़े लेकिन 13 रन बनाने के बाद वह स्टीव वॉ के बेटे आस्टिन वॉ की गेंद को प्वाइंट पर खड़े क्षेत्ररक्षक के हाथों में खेल गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मिथ ने बेहतर प्रदर्शन किया और स्टंप होने से पहले 48 रन की पारी खेली।

इन दोनों पर हालांकि पूर्व टेस्ट ऑलराउंडर वॉटसन का प्रदर्शन हावी रहा जिन्होंने 41 गेंद में 63 रन बनाने के अलावा तीन विकेट चटकाकर सदरलैंड की जीत में अहम भूमिका निभाई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें