फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर : आईआरसीटीसी दे रहा दुबई घूमने का मौका और जियो दे रहा यूजर्स को 90 दिन फ्री सर्विस

Tue, 04 Dec 2018 06:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

आईआरसीटीसी दे रहा है आपको दुबई घूमने का मौका, स्वदेशी सैटेलाइट के साथ इसरो ने किया बड़ा का कमाल और जियो दे रहा यूजर्स को फ्री प्रीमियम सर्विस। पढ़िए आज की खुशखबर...

विज्ञापन


मात्र 50 हजार में दुबई की सैर कराएगा आईआरसीटीसी

उन लोगों के लिए खुशखबर जो नए साल में विदेश में कम पैसे खर्च करके छुट्टियां मनाने का प्लान कर रहे हैं। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारोपोरेशन (आईआरसीटीसी) सस्ते में आपको दुबई घूमने का मौका दे रहा है। पांच दिन के इस टूर के लिए आपको कम से कम 50 हजार रुपये खर्च करने होंगे। 

आईआरसीटीसी का ये टूर पांच दिन और चार रातों का होगा। अगर आप इस ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं तो इसके लिए यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं। आईआरसीटीसी की वेबसाइट के अनुसार टूर पैकेज जनवरी से मार्च के बीच होगा। इस टूर पैकेज में यात्रियों को दुबई और आबूधाबी की प्रसिद्ध जगह जैसे कि बुर्ज अल खलीफा, दुबई मॉल, मिरेकल गार्डन सहित अन्य स्थानों पर घुमाया जाएगा।

विज्ञापन

जियो दे रहा फ्री प्रीमियम सर्विस, 90 दिनों के लिए मुफ्त में सेवा

और अब खुशखबरी दे रहा है जियो अपने यूजर्स को। इससे पहले कि वो खुशखबर हम आपको दें, जान लीजिए कि एपल एप स्टोर में सावन एप की जगह नए जियोसावन एप ने ले ली है। हालांकि जियो म्यूजिक एप अब भी मौजूद रहेगा। जानकारी मिली है कि सभी जियो नेटवर्क यूजर्स को 90 दिनों के लिए मुफ्त में प्रीमियम सावन प्रो सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा। 

इसके अलावा 90 दिनों के लिए फ्री सावन प्रो मेंबरशिप जियो के सभी प्रीपेड और पोस्टपेड यूजर्स को दिया जाएगा। दरअसल इसी साल मार्च के महीने में जियो ने एलान किया था कि कंपनी डिजिटल म्यूजिक एप सावन का अधिग्रहण करेगी। अब एपल एप स्टोर में इस म्यूजिक एप का नाम नई ब्रांडिंग के साथ नजर आ रहा है।

स्वदेशी सैटेलाइट के साथ ISRO का कमाल, फ्रांस के अंतरिक्ष केंद्र से GSAT-11 का प्रक्षेपण

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अपनी उपलब्धियों की फेहरिस्त में एक अध्याय जोड़ रहा है। पांच दिसंबर को सबसे भारी स्वेदशी सैटेलाइट जीसैट-11 को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। इसे अंतरिक्ष में स्थापित होने में महज 33 मिनट लगेंगे। इस सैटेलाइट का वजन 5854 किलोग्राम है। 

आपको बता दें कि ये खास सैटेलाइट फ्रांस के अंतरिक्ष केंद्र फ्रेंच गुयाना से एरियन स्पेस कंपनी के एरियन -5 रॉकेट से लांच किया जाएगा। पहले जीसैट-11 को इसी साल 25 मई को लांच होना था, लेकिन कुछ अतिरिक्त तकनीकी बदलावों की जरूरतों को महसूस करते हुए इसे टाल दिया गया था।
विज्ञापन

आय दोगुनी करने में भारतीय किसानों की मदद करेगा ऑस्ट्रेलिया

अब खुशखबर है देश के अन्नदाता के लिए। भारतीय किसानों की आय 2022 तक दोगुनी करने में मदद करने के लिए ऑस्ट्रेलिया का वेस्टर्न सिडनी विश्वविद्यालय निवेश कर रहा है। 50 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर के साथ विश्वविद्यालय किसानों की आय बढ़ाने में रिसर्च और इनोवेशन का लाभ उठाने के लिए देश के कई कृषि विश्वविद्यालयों से करार करने की भी तैयारी में है। 

डब्ल्यूएसयू ने पर्यावरण में बदलाव के कारण मौजूद वैश्विक खाद्य संकट से निपटने की योजना के तहत भारतीय कृषि शोध परिषद यानि आईसीएआर और 13 दूसरे कृषि विश्वविद्यालयों से साझेदारी की है। हालांकि पीएम मोदी ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य तय किया है। ऐसे में जरूरी है कि किसानों की जमीनी समस्याओं को दूर करने के लिए इनोवेशन और डेवलेपमेंट की सभी कवायदों पर जोर दिया जाए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें