फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: महिला अग्निवीर ने हॉस्टल के कमरे में लगाई फांसी, निजी कारणों से परेशान होकर की आत्महत्या

Tue, 28 Nov 2023 04:08 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

घटना सोमवार की है, जब महिला अग्निवीर ने होस्टल के कमरे में खुद को फांसी लगा ली। कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। ऐसा माना जा रहा है कि महिला ने निजी कारणों से परेशान होकर यह कदम उठाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के आईएनएस हमला में एक 20 वर्षीय महिला अग्निवीर ने अपने होस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला केरल की रहने वाली थी और मलवानी इलाके के आईएनएस हमला में ट्रेनिंग के लिए गई थी। 
विज्ञापन


यह घटना सोमवार को घटी, जब महिला अग्निवीर ने होस्टल के कमरे में खुद को फांसी लगा ली। कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। ऐसा माना जा रहा है कि महिला ने निजी कारणों से परेशान होकर यह कदम उठाया।

महिला अपनी प्राथमिक प्रशिक्षण पूरी करने के बाद 15 दिनों से ट्रेनिंग ले रही थी। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है। पिछले महीने पंजाब के मनसा जिले में अग्निवीर अमृतपाल सिंह ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन


वहीं महाराष्ट्र के बुलधाना जिले के अग्निवीर अक्षय लक्ष्मण गवाते की पिछले महीने शियाचिन में ड्यूटी के दौरान मौत हो गई थी। उनकी मृत्यु पर महाराष्ट्र सरकार ने अग्निवीर के परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा के तौर पर देने का एलान किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें